BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 90 हजार से ज्यादा मामले, 1,065 की मौत

by bnnbharat.com
September 6, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 76,472 नए मामले, 1,021 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोविड-19 की रफ्तार थमने की बजाय बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में भारत में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख को पार कर चुका है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 90,633 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कुल 1065 मौतें दर्ज की गईं. आपको बता दें कि आज सामने आए कोरोना के मामलों ने अब तक के अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है.

वही, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 41,13,812 है जिसमें 8,62,320 सक्रिय मामले हैं. वही, अब तक 31,80,866 लोग ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं. इसके अलावा कोरोना के चलते 70,626 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

हालांकि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी तेज़ी से बढ़ रहा है लेकिन संक्रमण की रफ्तार उससे कहीं ज्यादा है. पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 73 हज़ार 642 लोग ठीक हुए हैं. अबतक देशभर में कोरोना से संक्रमित होने के बाद 31 लाख 80 हजडार 866 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 77.32 फीसदी है.

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में टेस्टिंग लगातार बढ़ाई जा रही है, शनिवार को देशभर में 10 लाख 92 हज़ार 654कोरोना सैंपल टेस्ट हुए हैं और कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 4 करोड़ 88 लाख 31 हज़ार 145 चुका है. टेस्टिंग के लिहाज से देखें अबतक देश में हुई कुल कोरोना टेस्टिंग में 8.23 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

महाराष्ट्र में देश के सबसे कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. शनिवार को राज्य में पहली बार 20 हज़ार से ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आए. शनिवार को महाराष्ट्र में 20 हज़ार 801 कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मामले बढ़कर 8 लाख 83 हज़ार 862 हो गए हैं.

वहीं शनिवार को 312 मरीजों की मौत होने के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हज़ार 276 हो गई है. राज्य में शनिवार को कुल 10 हज़ार 801 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे. हालांकि राज्य में अभी भी कोरोना संक्रमण के 2 लाख 20 हज़ार 661 एक्टिव मामले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस की कार्रवाई में 8 नक्सली समेत 10 गिरफ्तार

Next Post

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना: संजय राउत

Next Post
PM मोदी की दिया जलाने की अपील पर का संजय राउत ने उड़ाया मजाक, कहा- लोग अपने ही घर को न फूंकें

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना: संजय राउत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d