BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: संक्रमितों की संख्या पहुंची 5.48 लाख

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in Uncategorized
Corona Update India: संक्रमितों की संख्या पहुंची 5.48 लाख

Corona Update India: संक्रमितों की संख्या पहुंची 5.48 लाख

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से राज्यों में बढ़ रहा है. महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु के बाद अब तेलंगाना और कर्नाटक नए हॉटस्पॉट राज्यों में तब्दील हो रहे हैं. इसके बाद भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर साढ़े पांच लाख के पास पहुंच गई है. देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 20 हजार के करीब केस आए हैं. 24 घंटे में कोरोना के 19,459 नए मरीज मिले और 380 मरीजों की जान गई. देश में अब कोरोना के 5 लाख 48 हजार 318 केस हो गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 10 हजार 120 एक्टिव केस हैं. इस वायरस से अब तक 16 हजार 475 मरीजों की जान जा चुकी है. राहत की बात ये है कि अब तक 3 लाख 21 हजार 722 मरीज रिकवर हो चुके हैं.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिचर्स के मुताबिक, रविवार तक देश में कोरोना के कुल एक लाख 70 हजार 560 टेस्ट किए गए. अब तक कुल 83 लाख 98 हजार 362 टेस्टिंग हो चुकी है

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 5493 नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. राज्य में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1,64,626 हो चुकी है. इसके अलावा तमिलनाडु में 3940, दिल्ली में 2889, कर्नाटक में 1267, तेलंगाना में 983 लोग संक्रमित हुए हैं. आंध्र प्रदेश में 813, गुजरात में 624, उत्तर प्रदेश में 598, पश्चिमी बंगाल में 572, हरियाणा में 402 मरीज संक्रमित हुए हैं.

पिछले 24 घंटे में 384 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में 384 लोगों की महामारी से मौत हुई है. देशभर में अभी तक 16487 लोगों की मौत हो चुकी है. 28 जून को महाराष्ट्र में 156, दिल्ली में 65, तमिलनाडु में 54, गुजरात में 19, उत्तर प्रदेश में 11 लोगों ने जान गंवाई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एनकाउंटर, तीन आतंकी ढेर

Next Post

एक दिन के विराम के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

Next Post
एक दिन के विराम के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

एक दिन के विराम के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d