मृतकों का आंकड़ा 500 से पार
रांची: झारखंड में बुधवार को 1601 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 56897 हो गयी है. वहीं आज राज्य में 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के साथ ही सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 512 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने वाले की संख्या बढ़कर 40659 पहुंच गयी है, जिनमें से 1297 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी दी गयी, जबकि 15726 संक्रिय मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पताल में चल रहा है. वहीं राज्य में अब तक 12.69 लाख से अधिक सैंपलों की जांच हो चुकी है.
राज्य में आज सबसे अधिक 635 मरीज रांची जिले में मिले, जबकि 250नये मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले से, बोकारो से 42, चतरा से 45, देवघर से73, धनबाद से 43, दुमका से 9, गढ़वा से 17, गिरिडीह से 30, गोड्डा से 10, गुमला से 53, हजारीबाग से 46, जामताड़ा से 2, खूंटी से 5, कोडरमा से 11, लातेहार से 15, लोहरदगा से 13, पाकुड़ से 8, पलामू से 7, रामगढ़ से 98, साहेबगंज से 21, सरायकेला से 81, सिमडेगा से 5 और पश्चिमी सिंहभूम जिले से 71 नये संक्रमित मिले.
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का दर भी बढ़कर 71. 46 प्रतिशत पहुंच गया है, हालांकि यह राष्ट्रीय औसत से करीब 6 फीसदी कम है, वहीं मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत है.

