मृतकों की संख्या बढ़कर 517 हुई
रांची: झारखंड में गुरुवार को 1142 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58079 हो गयी है. राज्य में आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 517 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज 1244 संक्रमित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी, इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 42115 हो गयी है, वहीं 15447 सक्रिय संक्रमितों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है. प्रदेश में अब तक करीब 13 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है.
राज्य में आज 382नये संक्रमित मरीज रांची जिले से मिले, जबकि बोकारो में 71, चतरा में 7, देवघर में 33, धनबाद में 43, दुमका में 5, पूर्वी सिंहभूम में 240, गढ़वा व गिरिडीह में 20-20, गोड्डा में 13, गुमला में 53, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 5, खूंटी में 33, लातेहार में 18, लोहरदगा में 5, पाकुड़ में 3, पलामू में 11, रामगढ़ में 37, साहेबगंज में 11, सरायकेला में 57, सिमडेगा में 5 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 38 नये संक्रमित मरीज मिले.
राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर एक बार फिर बढ़कर 72.51 प्रतिशत पहुंच गया है हालांकि यह राष्ट्रीय औसत 77.32 प्रतिशत से कम है. वहीं मृत्यु 0.89 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 1.72 प्रतिशत से कम है.

