रांची: झारखंड में रविवार को 153 नये कोरोना संक्रमित मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5552 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार रात 10.00 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 2718 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है, जबकि 2785 लोगों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पताल में चल रहा है.
वहीं एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है. हालांकि सूत्रों के अनुसार तीन अन्य कोरोना संक्रमितों की भी आज मौत हो गयी है.

