-
कोविड-19 संक्रमित चार की मौत, संख्या बढ़कर हुई 53
रांची: झारखंड में सोमवार को 178 कोरोना संक्रमित नये मरीज मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5777 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00 बजे जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वाले की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है.
वहीं राज्य में अब तक 2835 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है, जिसमें से 117 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली. वहीं 2889 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
राज्य अब स्वस्थ होने वाले मरीजों का रिकवरी दर 77 प्रतिशत से घटकर 49.07 प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत 62.61 प्रतिशत से काफी कम है, वहीं मृत्यु दर बढ़कर 0.85 प्रतिशत हो गयी है.

