रांची: झारखंड में सोमवार को 40 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के 2426 केस हो गये हैं. नये मरीजों में रांची से 14, पूर्वी सिंहभूम से 11, सिमडेगा से 3, सरायकेला से 2, साहेबगंज से 1, लोहरदगा से 2, गढ़वा से 2, धनबाद से 2 और देवघर 1 व्यक्ति शामिल हैं.

