रांची: झारखंड में रविवार को 574 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 92525 हो गयी है. वहीं 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी. सूबे में अब तक 787 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. जबकि झारखंड में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर हो गयी है, राज्य में करीब 90 फीसदी से अधिक लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 83571 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. स्वस्थ होने वाले 766 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली. वहीं 8167 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 वार्ड में चल रहा है. राज्य में अब तक 26 लाख 40 हजार 471 सैंपल की जांच हो चुकी है.
राज्य में आज सबसे अधिक रांची से 286 नये कोरोना संक्र्रिमत मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 45 ,बोकारो में 47 ,चतरा से 7, देवघर में 6, धनबाद में 42, दुमका में 1, गढ़वा में 8, गिरिडीह में 12 ,गोड्डा में 9, गुमला में 15, हजारीबाग में 11, जामताड़ा में 5, खूंटी में 23, कोडरमा में 19 , लातेहार में 11 , लोहरदगा में 1, पाकुड़ में 0 ,पलामू में 1, रामगढ़ में 6, साहेबगंज में 9, सरायकेला में 5, सिमडेगा में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में 3 नये मरीज मिले है.
राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर अब बढ़कर 90.32 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 86.20 प्रतिशत से 4.11 प्रतिशत अधिक है. वहीं मृत्यु दर 0.85 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 1.50 प्रतिशत से बेहतर है.

