BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा केस, 681 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in Uncategorized
Corona Update India: 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा केस, 681 लोगों की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा केस, 681 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 40,425 नए केस सामने आए हैं और 681 लोगों की मौत हो गई है.

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,18,043 हो गई है. इसमें 3,90,459 सक्रिय मामले हैं. वहीं, 7,00,087 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. कोरोना की चपेट में आकर देश में अब तक 27,497 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 3,10,455 केस सामने आ चुके हैं. कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. राज्य में कोरोना के 1,28,730 मामले सक्रिय हैं. अब तक 1,69,569 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 11,854 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है. तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 1,70,693 मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में 50,297 सक्रिय केस हैं और 1,17,915 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है. अब तक 2,481 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है. दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,22,793 हो गई है, जिसमें 16,031 मामले सक्रिय हैं और 1,03,134 डिस्चार्ज हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 3,628 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है. कर्नाटक में अब तक कोरोना के 63,772 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 39,366 केस सक्रिय हैं और 23,066 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में कोरोना से अब तक 1,336 लोगों की जान जा चुकी है.

वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में पांचवें नंबर पर है. राज्य में अब तक कोरोना के 49,650 केस सामने आ चुके हैं. इनमें 26,118 मामले सक्रिय हैं और 22,890 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में अब तक कोरोना से 642 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुछ सामान्य तरीके अपनाकर करें त्वचा की करें देखभाल…

Next Post

जिला शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय 31 जुलाई तक बंद

Next Post
जिला शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय 31 जुलाई तक बंद

जिला शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय 31 जुलाई तक बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d