रांची.झारखंड में भी कोरोना पांव पसार रहा है मंगलवार को राजधानी रांची में 539 पोजिटिव मामले सामने आए.जबकि पूरे झारखण्ड में 1264 नए पॉजिटिव मामले सामने आए।इसके साथ ही झारखण्ड में कुल 129596 पॉजिटिव केस हैं। इसमें 6844 सक्रिय मामले हैं. अब तक 121608 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं झारखंड में अब तक कोरोना से 1144 मौतें हो चुकी है. मंगलवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई.

