BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना अपडेट्स: पिछले 24 घंटे में सामने आए 26506 नए मामले, 475 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
कोरोना अपडेट्स: पिछले 24 घंटे में सामने आए 26506 नए मामले, 475 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह आंकड़ा जारी हुआ है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है. जिनमें से 2,76,685 सक्रिय मामले हैं, 4,95,513 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है. ओडिशा में 755, राजस्थान में 115 और पुदुचेरी में 72 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

ओडिशा में 755 नए मामले सामने आए

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 755 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11,956 हो गई है. राज्य में 7,407 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है.

राजस्थान में 115 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 115 नए मामले दर्ज किए गए हैं और छह लोगों की मौत हुई है. इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 22,678 और मृतकों की संख्या 495 हो गई है. राज्य में अभी 5,043 सक्रिय मामले हैं.

पुदुचेरी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1272 हुई

आज सुबह 10 बजे तक पुदुचेरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, कोरोना के 72 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,272 तक पहुंच गई है. जिसमें से 618 सक्रिय मामले हैं, 637 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र की जेलों में 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र कारागार विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य की जेलों में आज तक 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले नागपुर केंद्रीय कारागार में सामने आए हैं. नागपुर केंद्रीय कारागार में 219 कैदी और 57 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

पिछले 24 घंटे में 26506 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हुई है.

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या सात लाख 93 हजार के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है. जिनमें से 2,76,685 सक्रिय मामले हैं, 4,95,513 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

 

 

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भूषण कुमार टी-सीरीज़ प्रस्तुत करती है ‘ज़रा ठहरो ’

Next Post

कमड़े में पांच डकैतों ने घर में घुसकर महिला व बच्ची को बंधक बनाया, नकद व कीमती सामान लेकर हुए फरार

Next Post
कमड़े में पांच डकैतों ने घर में घुसकर महिला व बच्ची को बंधक बनाया, नकद व कीमती सामान लेकर हुए फरार

कमड़े में पांच डकैतों ने घर में घुसकर महिला व बच्ची को बंधक बनाया, नकद व कीमती सामान लेकर हुए फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d