BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Updates : झारखण्ड में 13 मई को 8 नए कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, राज्य में कुल संख्यां 181

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in Uncategorized
Corona Updates : झारखण्ड में 13 मई को 8 नए कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, राज्य में कुल संख्यां 181
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड में 13 मई बुधवार को 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है, जिसमे गिरिडीह से देर रात कोरोना के 4 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 181 हो गयी है. इससे पहले  दोपहर 4 मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिनमें रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज मिले थे. इससे पहले मंगलवार 12 मई को भी झारखंड में कुल 11 नए संक्रमण के मामले सामने आये थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों नये मरीजों की कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। राज्य के 15 जिलों में अब कोरोना वायरस संक्रमण फैल चुका है, हालांकि कई जिले कोरोना मुक्त भी हुए है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची में आज दोनों कोविड-19 पॉजिटिव मरीज महिलाएं है और दोनों गर्भवती बतायी गयी है. इनमें से एक रांची के हिन्दपीढ़ी और दूसरी मांडर की रहने वाली है. बताया गया है कि रिम्स में आज शाम तक 680सैंपल रिपोर्ट में से 676 रिपोर्ट निगेटिव आयी और चार मामले पॉजिटिव मिले हैं.रांची के मांडर में पहली बार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
दूसरी तरफ कोडरमा में जिन दो मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आयी है, वे दोनों प्रवासी कामगार बताये गये है और विशेष रेलगाड़ी से वापस रांची पहुंचे है.

झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.
02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.
05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.
06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.
08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.
09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.
12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.
13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.
14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.
15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.
16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.
18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.
19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.
25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.
27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.
28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.
29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.
06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.
07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.
08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154
09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.
10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.
11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.
12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई जिसके बाद झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 173 हो गई है.
13 th May: गिरिडीह से देर रात कोरोना के 4, हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज मिले इसके साथ ही आकड़ा 181 पहुंचा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Corona Updates: बिहार में BMP के 2 जवान सहित देर रत 4 नए संक्रमण के मामले, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 944

Next Post

कोरोना महामारी के लिए ADGP जोन ने चित्रकूट रेंज के लोगो से किया जनसम्पर्क

Next Post
कोरोना महामारी के लिए ADGP जोन ने चित्रकूट रेंज के लोगो से किया जनसम्पर्क

कोरोना महामारी के लिए ADGP जोन ने चित्रकूट रेंज के लोगो से किया जनसम्पर्क

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d