हजारीबाग:- चुरचू प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर चुरचू बीडीओ इंदर कुमार ने स्वयं टीका लगवाकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर किया एवं कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए टीकाकरण करवाया. इस अवसर पर प्रखण्ड, अंचल एवं चुरचू थाना के कुल 94 फ्रंट लाईन वर्करों एवं पदाधिकारियों को कोरोना का टीका लगाया गया. टीकाकरण में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ अंचल के प्रधान सहायक एवं प्रखण्ड के प्रधान सहायक, थाना प्रभारी चुरचू, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक सहित अन्य कार्यालय कर्मियों ने भाग लिया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चुरचू एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
