BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना टीका: वैक्सीनेशन में भारत सबसे आगे

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
कोरोना टीका लगवाने के बाद बरते ये सावधानियां…
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस  से निपटने के लिए 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान जोरो-शोरों से चलाया जा रहा है. जिसमें देशवासी भी काफी दिलचस्पी के साथ हिस्सा ले रहे हैं. जिसके कारण ही भारत अन्य देशों की अपेक्षा वैक्सीनेशन में सबसे आगे हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 50 लाख लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं, जबकि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम होकर 1.51 लाख पर आ गई है. भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का महज 1.40 प्रतिशत है.

मंत्रालय ने कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमितों की संख्या 7,828 है जो दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम है. रूस, जर्मनी, इटली, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका में यह संख्या कहीं अधिक है.

मंत्रालय के अनुसार, 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमितों की संख्या राष्ट्रीय औसत से कम है.

सफदरजंग अस्पताल के सामुदायिक मेडिसिन विभाग के निदेशक और एचओडी प्रोफेसर जुगल किशोर के मुताबिक टीका लगने के बाद गंभीर दुष्प्रभाव की स्थिति सामने नहीं आने के कारण लोगों में इसके प्रति विश्वास और उत्साह दोनों ही बढ़ा है. पहले के मुकाबले अधिक तादाद में लोग टीका लगवा रहे हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, जिस कोवैक्सीन के को लेकर तमाम आशंकाएं जताई जा रही थी, उससे अभी तक के परिणाम बेहतर पाए गए हैं. दिल्ली के 8 केंद्रों पर स्वदेशी कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जितने लोगों को टीके लगाए गए हैं उनमें से 15% लोगों में दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं. बताया गया है कि यह दुष्प्रभाव आम टीकों से होने वाले दुष्प्रभाव की तरह सामान्य है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, लोगों की बढ़ी मुश्किले

Next Post

ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, बेहतरीन फिल्मों में किया था काम

Next Post
ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, बेहतरीन फिल्मों में किया था काम

ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, बेहतरीन फिल्मों में किया था काम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d