BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन 15 अगस्त तक हो सकता है लांच: ICMR

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
कोरोना वैक्सीन 15 अगस्त तक हो सकता है लांच: ICMR

कोरोना वैक्सीन 15 अगस्त तक हो सकता है लांच: ICMR

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायारस के संक्रमण के बीच अच्छी खबर आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक देश में बहुत जल्द कोवैक्सीन लॉन्च हो सकती है. इस वैक्सीन को फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक तैयार कर रही है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से जारी एक लेटर में भारत बायोटेक से कहा गया है कि क्लिनिकल ट्रायल के सभी अप्रूवल जल्दी ले लिए जाएं. इसके बाद 7 जुलाई से ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दें. हालांकि, भारत बायोटेक ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है.

इस लेटर को आईसीएमआर और सभी स्टेकहोल्डर (जिसमें एम्स के डॉक्टर भी शामिल हैं) ने जारी किया है. लेटर के मुताबिक, ICMR के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा-‘अगर ट्रायल हर चरण में सफल हुआ तो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए इस 15 अगस्त तक कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन मार्केट में आ सकती है. इसके लिए BBIL लक्ष्यों को पूरा करने में जुटी है. हालांकि, फाइनल रिजल्ट सभी तरह के क्लिनिकल ट्रायल पर निर्भर करते हैं.’ आईसीएमआर की ओर से फिलहाल यह अनुमान लगाया गया है.

बीते दिनों ही हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने दावा किया था कि उसे कोवैक्सीन के फेज-1 और फेज-2 के ह्यूमन ट्रायल के लिए डीसीजीआई से हरी झंडी भी मिल गई है. कंपनी ने कहा है कि ट्रायल का काम जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू किया जाएगा.

कई बड़ी बीमारियों की वैक्सीन तैयार कर चुकी है भारत बायोटेक

भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई पहले की वैक्सीन दुनियाभर के देशों में जाती हैं. भारत बायोटेक कंपनी ने इससे पहले पोलियो, रेबीज, चिकनगुनिया, जापानी इनसेफ्लाइटिस, रोटावायरसऔर जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों का कोरोना टेस्ट करवाएगीः बन्ना गुप्ता

Next Post

मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जाहिद

Next Post
मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जाहिद

मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जाहिद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d