BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

200 कर्मियों व चिकित्सकों को दिया जाएगा कोरोना टीका: उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
200 कर्मियों व चिकित्सकों को दिया जाएगा कोरोना टीका:  उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

अफवाहों पर विराम लगाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल का किया गया है गठन

वर्तमान में सावधानी और सतर्कता के साथ मास्क, साफ-सफाई पर रखें विशेष रूप से ध्यान

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के टीम को दी शुभकामनाएं

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा देवघर जिला अंतर्गत चल रहे कोविड वैक्सिनेशन को लेकर सदर अस्पताल एवं मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर वैक्सिनेशन को लेकर की गई तैयारियों व चल रहे गतिविधियों का जायजा लिया गया.

इस दौरान उपायुक्त की उपस्थिति में सदर अस्पताल में कुमार हसमुख (वार्ड ब्वाॅय) एवं मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भैरव तांती (सफाई कर्मी), अभिषेक ठाकुर (बीटीटी) को कोविड वैक्सिन का पहला टीका दिया गया. कोविड टीकाकरण के पश्चात उपायुक्त ने कर्मचारियों से बात चीत कर उनका हालचाल जाना व पहले दिन टीका लगवाने की बधाई दी.

इसके अलावे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सदर अस्पताल व मोहनपुर स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए विभिन्न तैयारियों एवं कोविड वैक्सिन देने की व्यवस्थाओं के अलावा प्रतीक्षालय, ऑब्जरवेशन रूम, सत्यापन कक्ष का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. साथ हीं कोविड वैक्सिन को लेकर प्रतिनियुक्त चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से बात चीत करते हुए उपायुक्त ने वैक्सिन दिये जाने के दौरान सतर्कता और विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि जिले में दो जगहों पर कोविड वैक्सिन दिया जा रहा है. पहला सदर अस्पताल जहां 100 लोगों को टीका दिया जायेगा एवं दूसरा मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहां 100 लोगों कोविड का टीका दिया जायेगा.

इस दौरान सबसे पहले व्यक्ति वैक्सीनेशन ऑफिसर-1 के पास जाता है. वहां पर उसका सूची में नाम और आईडी चैक की जाती हैं. उसके बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-2 के पास भेजा जाता है. जहां पर उसका नाम विभाग की कोविन एप में चेक किया जाता है और उसके नाम का मिलान किया जाता है.

यहां पर वेरीफाई होने के बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-3 के पास भेजा गया. यहां पर उसको वैक्सीन दी जाती है. वैक्सीन के बाद यहां पर ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया. जहां पर वैक्सीन देने के बाद व्यक्ति को आधा घंटा बैठाया गया, ताकि वैक्सीन के किसी प्रकार के साइड इफेक्ट का पता चल सके.

कोई साइड इफेक्ट आता है तो यहां पर एईएफआई रूम की व्यवस्था की गई है. यहां पर किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसका उपचार किया. उसके बाद भी किसी प्रकार की परेशानी महसूस होती है तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया.

कोविड वैक्सिन को लेकर किसी तरह की अफवाह व भ्रामक खबरों पर न दें ध्यानः उपायुक्त

इसके अलावे उपायुक्त ने जिलावासियों से कोविड वैक्सिन को लेकर अपील करते हुए कहा कि कोविड वैक्सिन पूरी तरह से सुरक्षित है. ऐसे में किसी भी प्रकार के अफवाहों या गलत खबरों पर ध्यान न दें. कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा सकता है.

इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया माॅनिटरिंग टीम का गठन किया गया है, ताकि त्वरित कार्रवाई करते अफवाह फैलाने वालों लोगो को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जा सके. ऐसे में आप सभी देवघरवासियों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें.

साथ ही अफवाह फैलानेवाले व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को दे. इसके अलावे उपायुक्त ने कड़े शब्दों में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कार्य कर रहे सभी ग्रुप एडमिन को निर्देशित किया जाता है कि यदि आप के द्वारा संचालित किए जाने वाले सोशल मीडिया ग्रुप पर किसी प्रकार की अफवाह फैलायी जाती है, तो सीधे तौर पर आप को जिम्मेदार मानते हुए कानूनन कार्रवाई की जाएगी.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ. एस के मेहरोत्रा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव रंजन, कोेविड वैक्सिन माॅनिटरिंग ऑफिसर, डाॅ. सुनील तिवारी, डाॅ. सत्येन्द्र प्रसाद, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के खिलाफ विजय की ओर देश: CM योगी

Next Post

जानें झारखंड के जिलों में कैसे हो रहा टीकाकरण…

Next Post
जानें झारखंड के जिलों में कैसे हो रहा टीकाकरण…

जानें झारखंड के जिलों में कैसे हो रहा टीकाकरण...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d