BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्चों के लिए अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी कोरोना वैक्सीन: सीरम इंस्टीट्यूट

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
कोरोना वैक्सीन: केवल एक डोज से नहीं चलेगा काम, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेताया
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए अब जल्द ही वैक्सीन तैयार हो जाएगी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में EXIM ग्रुप के डायरेक्टर पीसी नांबियार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि हम जल्द ही बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन तैयार कर लेगें. उन्होंने कहा मेरा मानना है कि हम अक्टूबर तक इस वैक्सीन को बना लेंगे.

नांबियार ने बताया कि इस वैक्सीन की सबसे खास बात यह कि इसे एक महीने के बच्चे को भी दिया जा सकता है. कोच्ची में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन के आ जाने से बच्चों को बहुत फायदा होने वाला है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन आगे चल कर बच्चों के लिए कोरोना के दवा के रूप में भी काम करेगी. मतलब की अगर आपके बच्चे को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है तो यह वैक्सीन आपके बच्चे को उससे भी बचा पाएगी.

पीसी नांबियार के मुताबिक इसके क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं और अगर सब कुछ प्लान के अनुसार ठीक रहा तो अक्टूबर तक वैक्सीन तैयार हो जाएगी. और साल के आखिर तक बच्चों को लगनी भी शुरू हो जाएगी. नांबियार के मुताबिक कोविशील्ड वैक्सीन मलेरिया आधारित वैक्सीन है इसलिए यह कोरोना के आने वाले लक्षणों के लिए भी फायदेमंद रहेगी. उन्होंने कहा कि अगर सरकार को जरूरत हुई तो हम अप्रैल तक 20 करोड़ वैक्सीन की खुराक बना लेंगे.

वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स को लेकर पीसी नांबियार ने कहा कि वैक्सीन को लगाने के बाद हल्का बुखार और सर दर्द होना आम है. इसके अलावा किसी भी साइड इफेक्ट्स को नांबियार ने खारिज कर दिया. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ने ही कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को बनाया है. 16 तारीख से वैक्सीनेशन का अभियान भी शुरू हो गया है जिसके तहत अब तक लाखों लोगों को कोरोना की वैक्सीन दे दी गई है. साथ ही इस वैक्सीन को भारत ने अपने पड़ोसी देशों को मदद के तौर पर मुहैया कराया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में खुलेंगे दो नए मेडिकल कॉलेज

Next Post

1 फरवरी से महंगा हो जाएगा रसोई गैस सिलेंडर, देखें रेट लिस्ट…

Next Post
रांची में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं

1 फरवरी से महंगा हो जाएगा रसोई गैस सिलेंडर, देखें रेट लिस्ट...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d