वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट अब तेजी से गहराता जा रहा है. इस बीच पूरी दुनिया में लोग कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक शीर्ष अमेरिकी संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा दावा किया है.
अमेरिका के सबसे बड़े संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फासी ने यकीन जताया है कि अगले साल की शुरुआत तक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनकर तैयार हो जाएगी.
इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि अगले साल की शुरुआत तक दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन की कई सौ करोड़ से अधिक डोज तैयार हो सकती है.
अमेरिका के सबसे बड़े संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथोनी फासी ने न्यूज एजेंसी रायटर को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का दावा किया.
उन्होंने कहा कि अगले साल यानि 2021 की शुरुआत तक कोरोना वैक्सीन आ जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगले साल की शुरुआत तक कोरोना वैक्सीन की करोड़ों खुराक बनने की संभावना है.

