नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अब संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख के पार हो गई है.
वहीं 45 हजार से ज्यादा लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं भारत में भी लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है.
बता दें कि मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात CISF के 11 जवान COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं. कुल 142 जवान पिछले कुछ दिनों से क्वारंटीन में थे, जिनमें से 4 का परीक्षण कल और अन्य का आज पॉजिटिव पाया गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा 2586 पहुंच गया है. इसमें से 156 लोग ठीक हो चुके हैं यानी ऐक्टिव केस 2088 हैं. अब तक 56 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है.
कोरोना के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है, जिसका आज 10वां दिन है. Covid-19 और देश में लगाए गए लॉकडाउन से जुड़ी हर अपडेट यहां

