BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस पर सतर्कता व सावधानी से पाया जा सकता है नियंत्रण: CM योगी

by bnnbharat.com
March 16, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस पर सतर्कता व सावधानी से पाया जा सकता है नियंत्रण: CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सतर्कता और सावधानी से कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

योगी रविवार देर शाम अपने सरकारी आवास पर नोवेल कोरोना वायरस (कोविड 19) के सन्दर्भ में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे.

इस मौक पर उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने जिलों में समयबद्ध ढंग से पूरी तैयारी सुनिश्चित करें.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वाड्रस तथा ओपीडी में अलग से स्थापित फीवर/फ्लू काॅर्नर का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों में 24 घंटे कण्ट्रोल रूम स्थापित कर उन्हें संचालित किया जाए. उन्होंने कहा कि कोरोना के सम्बन्ध में प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएं.

योगी ने कहा कि जिलाधिकारी जिले में वायरस 2019 (कोविड 19) की रोकथाम, बचाव एवं उपचार से सम्बन्धित समस्त गतिविधियों के नोडल अधिकारी होंगे.

मुख्यमंत्री ने दिल्ली एन0सी0आर0 (गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद), भारत-नेपाल सीमा के जिलों तथा आगरा एवं लखनऊ सहित कुल 11 जिलों के समस्त मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर एवं क्लबों को बन्द किए जाने के सम्बन्ध में कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए.

उन्होंने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी द्वारा अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक करते हुए समस्त विभागों जैसे-स्वास्थ्य, गृह, पंचायतीराज, नगर विकास, चिकित्सा शिक्षा (मेडिकल काॅलेज), उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, ग्राम्य विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, मनोरंजन, सीमा सुरक्षा, पर्यटन, परिवहन, रेलवे, आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन, पुलिस विभाग आदि के अधिकारियों को उनके सहयोगात्मक उत्तरदायित्वों को स्पष्ट करते हुए कार्यवाही की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सभी राष्ट्रों से आने वाले भारतीय नागरिकों एवं विदेशी यात्रियों को सर्विलांस में लिया जाना है. इनकी संख्या अधिक होने के कारण सर्विलांस हेतु गृह, रेवेन्यू एवं अन्य विभागों का सहयोग लिया जाए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने योगेंद्र सिंह

Next Post

कश्मीर में जो राज्यपाल होते हैं वो शराब पीते हैं, किसी झगड़े में नहीं पड़ते: सत्यपाल मलिक

Next Post
कश्मीर में जो राज्यपाल होते हैं वो शराब पीते हैं, किसी झगड़े में नहीं पड़ते: सत्यपाल मलिक

कश्मीर में जो राज्यपाल होते हैं वो शराब पीते हैं, किसी झगड़े में नहीं पड़ते: सत्यपाल मलिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d