BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस से विश्व में 12,886 मौतें, 299,284 संक्रमित

by bnnbharat.com
March 22, 2020
in Uncategorized
कोरोना वायरस से विश्व में 12,886 मौतें, 299,284 संक्रमित

कोरोना वायरस से विश्व में 12,886 मौतें, 299,284 संक्रमित

Share on FacebookShare on Twitter

बीजिंग/ जेनेवा: विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 12,886 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 299,284 लोग इससे संक्रमित हुए हैं.विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और देश अब तक इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है. पंजाब के नवांशहर में एक व्यक्ति की मौत से देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल चार लोगों की मौत हो गई है. कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी.

Also Read This: हार्डकोर माओवादी सिनु बोदरा गिरफ्तार 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना के 283 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 244 मरीज भारतीय हैं जबकि 39 विदेशी नागरिक हैं. कोरोना वायरस से संक्रमित 23 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और लेकिन अभी तक इससे सबसे गंभीर रूप से प्रभावित चीन के लिए राहत की बात यह है कि वुहान में पिछले तीन दिन से कोई मामला सामने नहीं आया है. इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे. चीन में 81,054 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,261 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है.

Also Read This: वाराणसी में कोरोना का पहला मामला, दुबई से आया था भारत 

चीन के अलावा कोरोना वायरस ने इटली, ईरान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत विश्व के कई और देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. इसके संक्रमण के आधे से अधिक मामले अब चीन के बाहर के हैं. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिए हैं. इटली में कोरोना वायरस के कारण अब तक 4825 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 53,578 लोग इससे संक्रमित हुए हैं.

Also Read This: कोरोना वायरस का केंद्र बना इटली, एक दिन में 625 मौत 

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति स्पेन से सामने आयी है. स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी के कारण 324 लोगों की मौत हो गई है जिसके कारण इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1326 हो गई है. स्पेन में कोरोना संक्रमण के पांच हजार नए मामले सामने आए हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 24,926 हो गई है. इस महामारी से अब तक दो हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं. कोरोना वायरस से अब तक पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 3426, यूरोपीय क्षेत्र में 6000, दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र में 38, पश्चिमी एशिया क्षेत्र में 1466, अमेरिका के नजदीक पड़ने वाले क्षेत्रों में 235 और अफ़्रीकी क्षेत्र में 12 लोगों की मौत हुई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल

Next Post

CM योगी ने स्लाटर हाउस पर लगाई रोक

Next Post
CM योगी ने स्लाटर हाउस पर लगाई रोक

CM योगी ने स्लाटर हाउस पर लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d