BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस ने बदला सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों का ड्रेस कोड

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in Uncategorized
कोरोना वायरस ने बदला सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों का ड्रेस कोड

कोरोना वायरस ने बदला सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों का ड्रेस कोड

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह जल्द ही जजों और वकीलों को COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए बिना ड्रेस कोड अदालत में उपस्थित होने के निर्देश जारी करेगा. एक सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने यह जानने का अनुरोध किया कि मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा की पीठ ने ड्रेस कोड का पालन क्यों नहीं किया है. इसके जवाब में मुख्य न्यायाधीश ने कहा ”उन्होंने सुना है कि जैकेट और गाउन वायरस के प्रसार को आसान बनाते हैं.” इसलिए न्यायाधीशों और वकीलों के ड्रेस कोड में बदलाव के लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे.

कहा गया है कि वकील और जज दोनों सिर्फ सफेद शर्ट और बैंड लगा कर काम कर सकते है. ये ड्रेस सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए होगी. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को सुनवाई के दौरान गाउन के बिना पीठ के समक्ष उपस्थित होते देखा गया. कहा गया है कि दो महीने के लिए केवल अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई होगी.

बुधवार को शीर्ष अदालत ने एक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि वह मामले की सुनवाई तब करेगा जब वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई बड़े पैमाने पर शुरू होगी”. अब तक न्यायाधीश घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों को ले रहे थे, लेकिन मंगलवार को पीठ को सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट रूम के मामलों की सुनवाई करते देखा गया.

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव ने तीन न्यायाधीशों की पीठ का नेतृत्व करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि शीर्ष अदालत में अगले सप्ताह से न्यायाधीश कोर्ट के कमरों में बैठ कर मामलों की सुनवाई करेगी और वकील अपने कमरों में बैठे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों पर बहस करेंगे. शीर्ष अदालत 24 मार्च से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामलों की सुनवाई कर रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट एवं एन-95 मास्क की उपलब्धता बनायें रखें: डीएम

Next Post

अनूठी पहल… पहली बार हुई ऑनलाइन ‘अपराध समीक्षा बैठक’ आयोजित

Next Post
अनूठी पहल… पहली बार हुई ऑनलाइन ‘अपराध समीक्षा बैठक’ आयोजित

अनूठी पहल... पहली बार हुई ऑनलाइन 'अपराध समीक्षा बैठक' आयोजित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d