जमशेदपुर: धातकीडीह के मुखी बस्ती में मुखी समाज के मुखिया और महामंत्री पद के लिए 22 अप्रैल को होनेवाले चुनाव को रद्द कर दिया गया है. धालभूम एसडीओ ने समाज के चुनाव के लिए 14 अप्रैल के बाद अगली तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया.
उधर चुनाव को लेकर मुखी समाज के लोगों ने तैयारी पूरी कर ली थी. मंगलवार को मुखी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ से मुलाकात की और चुनाव की तारीख एसडीओ द्वारा 14 अप्रैल को दी गई.
आपको बता दें कि धातकीडीह मुखी बस्ती में मुखिया और महामंत्री के लिए 22 मार्च को चुनाव होना था. जिसके लिए प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए थे.
Also Read This: विशेष मध्यस्थता अभियान अगले आदेश तक स्थगित
उधर कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सरकारी आदेश के बाद जमशेदपुर जिला प्रशासन ने इस चुनाव को रद्द करने का फरमान जारी कर दिया है. हालांकि मुखी समाज 14 अप्रैल के बाद इस चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कर रहे हैं.
एसडीओ से मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से मुखी समाज के अध्यक्ष सुरेश मुखी, प्रदेश महासचिव युगल किशोर मुखी, महिला अध्यक्ष रितिका मुखी, महेश मुखी, त्रिनाथ मुखी, विष्णु मुखी, विकास मुखी, अनूप मुखी आदि मौजूद रहे.

