BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यहां की राजनीति से कोरोना वायरस को हटाना होगा: कमलनाथ

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
यहां की राजनीति से कोरोना वायरस को हटाना होगा: कमलनाथ

यहां की राजनीति से कोरोना वायरस को हटाना होगा: कमलनाथ

Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यपाल लाल जी टंडन से मिले. लालजी टंडन से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि असली कोरोना वायरस से बाद में निपटा जाएगी अभी यहां की राजनीति में फैले कोरोना वायरस को हटाना होगा।

Also Read This: महिला मरीज के साथ दुष्कर्म और बिजली कटौती पर गरमाया सदन

बता दें कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान सीएम कमलनाथ ने लालजी टंडन को एक पत्र सौंपा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विधायकों पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया. कमलनाथ ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वह ‘बेंगलुरु में कैद में रखे गए विधायकों की रिहाई’ सुनिश्चित करें.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘फ्लोर टेस्ट तो राज्यपाल के भाषण पर होगा और बजट पर होगा. लेकिन ये तभी संभव है जब आप 22 विधायकों को वापस ले आए.’

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस तो यहां की राजनीति में है, पहले इसे हटाना होगा बाद में कोरोना वायरस को देखा जाएगा. राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना वायरस के चलते राज्य विधानसभा का बजट सत्र टलने के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस तो यहां राजनीति में है, पहले इसे हटाना होगा बाद में कोरोना वायरस को देखा जाएगा.

गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार संकट में आ गई है. सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 बागी विधायकों ने भी त्यागपत्र दे दिया है. इनमें से अधिकतर विधायक बेंगलुरु में ठहरे हुए हैं और कांग्रेस ने इन विधायकों के भाजपा के ”कब्जे” में होने और दबाव में आकर त्यागपत्र देने का आरोप लगाया है.

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष एन.पी प्रजापति ने कहा कि विधायक सामने आकर त्यागपत्र देंगें तब नियमानुसार इन पर कार्रवाई की जाएगी. अध्यक्ष ने इस मामले में विधायकों को नोटिस जारी किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लूटकांड में शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 बाईक, 4 हजार नकद बरामद

Next Post

अस्पताल में महिला रोगी से दुष्कर्म, भीष्म पितामह की तरह मौन रही हेमंत सरकार : दिनेश कुमार

Next Post
अस्पताल में महिला रोगी से दुष्कर्म, भीष्म पितामह की तरह मौन रही हेमंत सरकार : दिनेश कुमार

अस्पताल में महिला रोगी से दुष्कर्म, भीष्म पितामह की तरह मौन रही हेमंत सरकार : दिनेश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d