BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस का कहर: 153 नए संदिग्ध मिले, अब तक 562 की मौत

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस का कहर: 153 नए संदिग्ध मिले, अब तक 562 की मौत

कोरोना वायरस का कहर: 153 नए संदिग्ध मिले, अब तक 562 की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केरल में बुधवार को कोरोनावायरस के 153 संदिग्ध मामले सामने आए. इनमें 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने ये जानकारी दी. चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 562 हो गई है.

हुबेई प्रांत में बुधवार को 70 लोगों की मौत दर्ज की गई. सीएनएन के मुताबिक, चीन में अब तक 27378 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. चीन के बाहर हॉन्गकॉन्ग और फिलीपींस में भी 1-1 युवक की मौत हुई है.

चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, 21 देशों से बीजिंग को महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए डोनेशन मिला है. देश के 31 प्रांतों के साथ दुनिया के 29 देशों में यह वायरस फैल चुका है.

उधर, इस बीमारी का गढ़ रहे वुहान प्रांत ने 11 प्रमुख स्थानों को अस्थायी अस्पताल में बदल दिया है. इनमें स्पोर्ट्स सेंटर, जिम और एग्जिबिशन सेंटर भी शामिल हैं.

प्रशासन का कहना है कि इससे 10,000 बिस्तरों की व्यवस्था हो गई है. वुहान में स्थिति इतनी गंभीर है कि 30 घंटे पहले जन्मे बच्चे को भी वायरस ने चपेट में लिया है. इससे पहले बच्चे की मां भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई थी. वुहान में स्थिति इतनी गंभीर है कि 30 घंटे पहले जन्मे बच्चे को भी वायरस ने चपेट में लिया है. इससे पहले बच्चे की मां भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई थी.

भारत में कोरोनावायरस के मामले:

  • हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा- चीन से आने वाले 136 में से 133 नागरिक स्वस्थ हैं. अन्य तीन युवक राज्य के अलग-अलग जिलों में भर्ती हैं. इनमें दो के रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि एक की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है.
  • कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, चीन से आने वाले 87 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है. इनमें 83 लोगों को घर में ही निगरानी में रखा गया है. 74 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजी गई थी, जिसमें 52 की रिपोर्ट निगेटिव है.
  • केरल देश का पहला राज्य जहां कोरोनावायरस को राज्य आपदा घोषित किया गया. केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बुधवार को कहा- राज्य में अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं. चीन से अब तक राज्य में 2528 लोग पहुंचे हैं. इनमें से 2435 लोगों की घरों में और 93 की अस्पतालों में निगरानी की जा रही है. बुधवार को राज्य में 153 नए संदिग्ध मामले दर्ज किए गए और 16 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
  • दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में 5 और संदिग्ध मरीज बुधवार को भर्ती हुए. इनमें एक महिला भी शामिल है. अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या अब 12 हो गई है. जांच के लिए सभी मरीजों के सैंपल लिए गए हैं. निगरानी के लिए उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.
  • सूरत के हीरा उद्योग को 2 महीने में 8,000 करोड़ रु. का नुकसान हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि डायमंड इंडस्ट्री के लिए हॉन्गकॉन्ग बड़ा केंद्र है, पर वहां इमरजेंसी है. इससे बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

डब्ल्यूएचओ ने 4792 करोड़ रुपए के दान की अपील की

वायरस से लड़ने के लिए डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर से 4792 करोड़ रु. दान देने की अपील की. इस राशि का इस्तेमाल प्रभावित देशों में होगा. उधर हॉन्गकॉन्ग की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी कैथे पैसिफिक ने 27 हजार कर्मचारियों को तीन हफ्ते का अवैतनिक अवकाश लेने के लिए कहा है. दुनिया के 47 देशों ने चीन के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं.

कोरोनावायरस का कोई इलाज नहीं

दुनियाभर में कोरोनावायरस फैलता जा रहा है. स्वास्थ्य संगठन वैश्विक महामारी को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं. फिलहाल कोरोनावायरस का इलाज मौजूद नहीं है. कुछ स्वास्थ्य संगठन इसकी खोज में लगे हैं. एचआईवी और अन्य एंटीवायरल दवाओं के मिश्रण के साथ कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने अन्य देशों के नागरिकों के आने पर रोक लगाई

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ने हाल में चीन की यात्रा करने वाले अन्य देश के यात्रियों के अपने यहां आने पर रोक लगाई थी. वियतनाम ने भी चीन से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान में होता है हिंदुओं पर अत्याचार : रक्षा मंत्री

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज

Next Post
पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज

पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d