BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना वायरस का कहर, 28 की पुष्टि, 6 लाख से अधिक लोगों की जांच

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
भारत में कोरोना वायरस का कहर, 28 की पुष्टि, 6 लाख से अधिक लोगों की जांच
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस से निपटने में अत्यधिक सक्रियता से जुटी हुई है, प्रधानमंत्री प्रतिदिन स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए 21 हवाईअड्डों पर छह लाख से अधिक लोगों की जांच की गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 28 मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि अब सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इससे पहले 12 देशों के यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात से निपटने के लिए सरकार पूरी तत्परता से सक्रिय है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

जावड़ेकर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि देश के 21 हवाईअड्डों पर यात्रियों की नियमित तौर पर स्क्रीनिंग की जा रही है और इस प्रक्रिया से अब तक छह लाख लोग गुजर चुके हैं.

जावड़ेकर ने बताया कि पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान और म्यांमा से लगी सीमा से भारत आने वाले दस लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. उन्होंने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि कारोना वायरस के परीक्षण के लिये पहले सिर्फ पुणे स्थित विज्ञाणु विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला का ही विकल्प मौजूद था लेकिन अब परीक्षण की सुविधा का विस्तार कर 15 और प्रयोगशालायें शुरू की गयी हैं और 19 अन्य परीक्षण केन्द्र शुरू किए जाने की प्रक्रिया चल रही है.

जावड़ेकर ने कहा, ”कोराना वायरस से उपजे हालात से सरकार मुस्तैदी से निपट रही है. प्रधानमंत्री स्वयं प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.” उल्लेखनीय है कि भारत में अब तक कारोना वायरस से संक्रमण के 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं. जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने एहतियाती कदम उठाते हुए कुछ देशों की ”वीजा ऑन अराइवल” सुविधा निलंबित कर दी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP माफियाओं की मदद से सरकार को कर रही अस्थिर: कमलनाथ

Next Post

5 से 18 अप्रैल तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आर्मी रिक्रूटमेंट रैली

Next Post
5 से 18 अप्रैल तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आर्मी रिक्रूटमेंट रैली

5 से 18 अप्रैल तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आर्मी रिक्रूटमेंट रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d