BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस का कहर: जानिए कौन-कौन से इवेंट हुए रद्द

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस का कहर: जानिए कौन-कौन से इवेंट हुए रद्द
Share on FacebookShare on Twitter
रांची:  कोरोना वायरस (Corona Virus) चीन के बाद दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है. अब इस वायरस का असर टेक इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. इस वायरस के खतरे को देखते हुए GSMA ने दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 (Mobile World Congress 2020) को रद्द कर दिया है. आपको बदा दें कि जीएसएमए कंपनी ही लंबे समय से इस इवेंट का आयोजन करती आई है. इससे पहले नोकिया, फेसबुक, वीवो, सोनी और अमेजन जैसी कंपनियों ने इस कार्यक्रम से बैकआउट किया था. वहीं, इन कंपनियों ने कहा था कि हम इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि हम अपने कर्मचारियों और पार्टनर्स की सुरक्षा इस वायरस से करना चाहते हैं.
कोरोना वायरस को लेकर कौन-कौन से कार्यक्रम रद्द हुए आइये जानते है . 

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 हुआ रद्द

जीएसएमए का कहना है कि हम बार्सिलोना में इस वायरस को फैलने नहीं देना चाहते हैं. यही वजह है कि हमने इस इवेंट को रद्द कर दिया है. कंपनी ने आगे कहा है कि हम चीन और इस वायरस से जूझ रहे लोगों के साथ हैं. वहीं, उम्मीद की जा रही हैं कि इस इवेंट को अगले साल यानी 2021 में आयोजित किया जाएगा.

नोकिया, अमेजन, सोनी, वीवो, एलजी और Nvidia ने कुछ दिनों पहले ही इस इवेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया था. इन कंपनियों का कहना था कि हम इस वायरस को फैलने नहीं देंगे और हम उन सभी लोगों के साथ हैं, जो इस खतरनाक वायरस से जूझ रहे हैं.

Google ने अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट I/O 2020 को कैंसिल कर दिया है. इस डेवेलपर कॉन्फ्रेंस को कोरोना वायरस के खौफ की वजह से कैंसिल किया गया है. इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2020 को भी कोरोना वायरस की वजह से कैंसिल किया गया है.

Google I/O 2020 की 12 मई से 14 मई तक होना था. गूगल ने इसके अलावा सैन फ्रैंसिस्को में होने वाले Cloud Next इवेंट को भी कैंसिल कर दिया है.

भारत में कोरोना वायरस के कारण प्रभावित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की सूची 

एथलेटिक्स
भोपाल में छह से आठ अप्रैल के बीच होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थगित.

बैडमिंटन 
नई दिल्ली में 24 से 29 मार्च के बीच होने वाला इंडिया ओपन खाली स्टेडियम में खेला जाएगा.

बास्केटबॉल
बेंगलुरु में 18 से 22 मार्च के बीच होने वाला फीबा 3×3 ओलंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट स्थगित.

क्रिकेट 
सरकार से लगाए गए वीजा प्रतिबंधों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में 15 अप्रैल तक विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे और तीसरे वनडे मैच के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबला-कोरोना वायरस के चलते पांचवें दिन का खेल खाली स्टेडियम में होगा.
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के बाकी मैच कोरोना वायरस के चलते स्थगित.

फुटबॉल
एटीके और चेन्नईयिन एफसी के बीच गोवा में 14 मार्च को होने वाला इंडियन सुपर लीग का फाइनल खाली स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और कतर के बीच भुवेनश्वर में 26 मार्च को होने वाला फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच स्थगित.
भारत और अफगानिस्तान के बीच कोलकाता में नौ जून को होने वाला फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच स्थगित.
आइजोल में 14 से 27 अप्रैल के बीच होने वाले संतोष ट्राफी मैचों का अंतिम चरण स्थगित.

गोल्फ
गुरूग्राम में 19 से 22 मार्च के बीच होने वाला इंडिया ओपन स्थगित.

पैरा खेल 
सभी राष्ट्रीय और राज्य चैंपियनशिप 15 अप्रैल तक स्थगित.

निशानेबाजी.
नई दिल्ली में 15 से 25 मार्च के बीच होने वाला आईएसएसएफ राइफल, पिस्टल एवं शॉटगन विश्व कप स्थगित.

कोरोना वायरस की मार से सिनेमा भी अछूता नहीं रहा है. कई फिल्मों की शूटिंग पोस्टपोन हो रही है तो कई फिल्म…

1946 से शुरू हुए मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल को पिछले साल 72 साल पूरे हुए हैं. हर साल यह मई में 9 दिनों तक फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित किया जाता है जिसमें दुनियाभर की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है. दुनिया की श्रेष्ठ फिल्मों और सितारों के इस जमावड़े में बॉलीवुड से भी ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर जैसी हस्तियां शिरकत करती देखी जाती हैं. लेकिन इस बार शायद यह सब देखने को ना मिले.

फेस्टिवल के प्रेसिडेंट पियरे लेस्क्योर ने कहा की कोरोना वायरस की  स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हम इसे रद्द कर देंगे. इस साल यह फेस्टिवल 12 मई को होने वाला था और 16 अप्रैल को इसका लाइन-अप अनाउंस होने वाला था लेकिन लेस्क्युर ने आगे बताया कि फेस्टिवल कांस किसी इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत इंश्योर्ड नहीं है इसलिए इसे रद्द करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा.

शेयर बाजार पर भी हुआ कोरोना वायरस का असर

कोरोना वायरस की चिंता में दुनिया भर के शेयर बाजारों में आयी सुनामी के कारण देश में भी लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में हाहाकार जारी रहा.

शुरू के छह-सात मिनट के भीतर सेंसेक्स और निफ्टी दस फीसदी टूट गए जिसके कारण कुछ देर के लिए कारोबार रोक दिया गया है. बीएसई का सेंसेक्स 1564 अंक की गिरावट के साथ 31214.13 अंक पर खुला और देखते ही देखते 3200 अंक से ज्यादा टूट कर 29564.58 अंक तक लुढ़क गया.

सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर बाजार में लोअर सर्किट लग जाने से कारोबार रोकना पड़ा. उसे समय सेंसेक्स 9.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29687.52 अंक पर था.

निफ्टी भी 482.55 अंक की गिरावट में 9107.60 अंक पर खुला और 9 बजकर 21 मिनट तक 10.07 अंक की गिरावट के साथ 8624.05 अंक तक उतर गया. इसके बाद निफ्टी में भी कारोबार रोक देना पड़ा.

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार करीब 25 फीसदी टूट चुके है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यात्रियों से भरी बस में लगी आग

Next Post

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर को 10 साल कैद की सजा

Next Post
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर को 10 साल कैद की सजा

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर को 10 साल कैद की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d