BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता हेतु 181 पर 24 घंटे कॉल करके जानकारी एवं सहायता लें

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in Uncategorized
कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता हेतु 181 पर 24 घंटे कॉल करके जानकारी एवं सहायता लें

राज्य में COVID-19 संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नंबर 181 पर संपर्क करें

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष में कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता हेतु 181 पर 24 घंटे कॉल करके जानकारी एवं सहायता ले सकते हैं. यहां 24 घंटे एक डॉक्टर, एक प्रशासन एवं एक पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित रहते है. जो विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर रहे है साथ ही संबंधित मामले हेतु कार्रवाई भी कर रहे है. यहां आने वाले प्रत्येक कॉल की मोनेटरिंग की जा रही है एवं संबंधित मामले को त्वरित रूप से संबंधित विभाग एवं संबंधित जिले को सूचित कर उससे संबंधित किये गए कार्रवाई की ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग की जा रही है.

Also Read This: विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

इसी के क्रम में गढ़वा के सुनैना देवी ने 181 पर कल दोपहर 1:00 बजे कॉल किया उन्होंने बताया कि लॉक डाउन होने के कारण कारण उनकी मजदूरी बंद हो गई है. उनके पास खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है. उनके पास राशन कार्ड भी नहीं है. इस बात की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को दी गई जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाई घंटे के अंदर ही उन्हें खाने हेतु राशन उपलब्ध करा दिया जिससे सुनैना देवी ने स्नेह पूर्व आभार व्यक्त किया.

वहीं हजारीबाग के एक दिव्यांग ने भी 181 पर कॉल कर लॉक डाउन की वजह से खाने की समस्या हेतु सहायता के लिए फोन किया जिसकी जानकारी राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र द्वारा हजारीबाग के संबंधित पदाधिकारी को दी गयी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मांगो के विशेष पदाधिकारी द्वारा खाद्यान्न सामग्री दिव्यांग को उपलब्ध कराया गया.

वहीं एक अन्य मामला जामताड़ा निवासी खुर्शीद अली का है जो ग्रिल दुकान में काम करते है लॉक डाउन की वजह से उनका कार्य बंद है और उन्हें राशन की समस्या हो गई थी इसकी सूचना क्रोना हेल्पलाइन केंद्र से जामताड़ा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई जिससे जामताड़ा जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खुर्शीद अली को 10-10 किलो चावल और गेहूं उपलब्ध कराया गया.

सरायकेला प्रखंड के मोतीलाल मांझी का राशन कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें डीलर द्वारा राशन मिलने में दिक्कत आ रही थी. इसकी शिकायत करने पर सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मोतीलाल मांझी को खाद्यान्न के रूप में 10 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया गया.

Also Read This: आकिस्मक खाद्यान्न निधि कोष से 8,878 लोगों को मिला लाभ

वहीं पलामू के चंदन चौहान द्वारा राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया गया था परंतु उनका अभी राशन कार्ड बन कर नहीं आया था। जिसकी वजह से उन्हें डीलर द्वारा राशन प्राप्त होने में दिक्कत आ रही थी। इस हेतु उन्होंने 181 पर संपर्क किया जिस पर संज्ञान लेते हुए कोरोना नियंत्रण केंद्र द्वारा पलामू के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित किया गया जिस पर उन्होंने 10 किलोग्राम राशन चंदन चौहान को उपलब्ध कराया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सेनिटाइजर

Next Post

टाटा कंपनी द्वारा 10 करोड़ रुपये एवं अदानी ग्रुप द्वारा 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई

Next Post
टाटा कंपनी द्वारा 10 करोड़ रुपये एवं अदानी ग्रुप द्वारा 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई

टाटा कंपनी द्वारा 10 करोड़ रुपये एवं अदानी ग्रुप द्वारा 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d