BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो करें इन चीजों का सेवन- स्वास्थ्य मंत्रालय

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो करें इन चीजों का सेवन- स्वास्थ्य मंत्रालय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी आ गई है. अगर हालात यही रहे तो भारत बहुत जल्द पहला स्थान पर आ जाएगा. यहां एक दिन में 90-95 हजार से ऊपर संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं. देश में अब तक इस वायरस से 47 लाख 54 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या भी 78 हजार के पार हो गई है. इससे बचने के लिए दुनियाभर की सरकारों और वैज्ञानिकों ने तरह-तरह के सलाह दिए हैं, जिसमें मास्क पहनना, हाथ साबुन से धोना, लोगों से उचित दूरी बनाकर रहना आदि शामिल हैं. वैसे कोरोना से बचने के लिए सबसे जरूरी है लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी का मजबूत होना, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि देश में कई लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए और फिर ठीक भी हो गए, लेकिन उन्हें इसके बारे में पता भी नहीं चला. इसकी वजह रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना हो सकता है, जो कोरोना से लड़कर उसे खत्म कर देता है और व्यक्ति को बीमार नहीं पड़ने देता. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष मंत्रालय द्वारा बताई गई इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने के लिए कहा है.

जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं.

हर रोज 150 एमएल यानी एक कप आयुष क्वाथ लें. आयुष मंत्रालय के मुताबिक, रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं. इसमें तुलसी पत्ता और दालचीनी जैसी घरेलू चीजें मौजूद होती हैं.

किसी भी आयुर्वेदिक दवा केंद्र पर आपको समशामनी वटी मिल जाएगी या फिर चाहें तो ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं. दरअसल, समशामनी वटी संक्रमण के खिलाफ लड़ने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है. 

गिलोए पाउडर को इम्यूनिटी बूस्टर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर माना जाता है. इसके सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है. 

अश्वगंधा को एक ताकतवर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है. भारत में इसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है.  

अश्वगंधा कैप्सूल की तरह अश्वगंधा पाउडर भी आपको किसी भी दवाई की दुकान में मिल जाएगा. मंत्रालय के निर्देशानुसार इनका सेवन करें, इससे संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी.

आंवला या फिर आंवले का पाउडर तो बाजारों में आसानी से उपलब्ध है. दरअसल, इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है और कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है.

सूखी खांसी होने पर मुलेठी पाउडर (दिन में दो बार गर्म पानी में 1-3 ग्राम)

मुलेठी को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. वैसे तो इसके कई फायदे हैं, लेकिन इस कोरोना काल में इसका सेवन ज्यादा फायदा दे सकता है. आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, मुलेठी के सेवन से खांसी या सूखी खांसी से राहत मिलती है.

हल्दी दूध तो दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में भी शामिल रहा है. इसके कई सारे फायदे हैं, जिसमें इम्यूनिटी का बढ़ाना भी शामिल है. अगर आप भी चाहते हैं कि कोरोना से लड़ने के लिहाज से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाए तो हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें.

कोरोना के लक्षणों में गले में खराश भी शामिल है. इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आपको लग रहा है कि आपके गले में खराश है तो एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर उसे गर्म कर लें और उस गुनगुने पानी से दिन में 5-6 बार गरारे करें. इससे आपको गले में खराश से राहत मिलेगी.

हाल ही में हुए एक शोध में यह साबित हुआ है कि च्यवनप्राश खाने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं. इसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फूड माना जाता है. इसलिए रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश खाएं, यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP द्वारा जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया गया चश्मा

Next Post

नदी की तेज धार में बहे 3 युवक

Next Post
नदी की तेज धार में बहे 3 युवक

नदी की तेज धार में बहे 3 युवक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d