BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: कई शहरों में लॉकडाउन, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख के पार 

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस: कई शहरों में लॉकडाउन, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख के पार 
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस अपने चरम पर है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई शहरों में लॉकडाउन को प्राथमिकता दी जा रही है. आपको बता दें की देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख के पार हो चुकी है. और यह आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. जिस वजह से लॉकडाउन को प्राथमिकता दी जा रही है.

शुक्रवार से जम्मू जिले में वीकेंड लॉकडाउन  

जिले में रविवार को एक ही दिन में कोरोना के 40 मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने 24 जुलाई से वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है. अब प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार शाम छह बजे से लॉकडाउन शुरू होगा, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा. यानी 60 घंटे तक पूरे जिले में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा,

24 घंटे में 64 कोरोना संक्रमितों की मौत

मुंबई में 1038 नए मरीज मिले लेकिन 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 64 लोगों की मौत हो गई. इससे मुंबई में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,01,388 हो गई है जबकि 5714 संक्रमितों की जान जा चुकी है. मुंबई में कोरोना के अलावा अन्य कारणों  से 292 लोगों की मौत हुई है. वहीं, मुंबई में 23,697 एक्टिव मरीज हैं. बीएमसी के अनुसार महानगर में रिकवरी रेट 70 फीसदी और डबलिंग रेट 55 दिन है.

कोरोना का रिकॉर्ड यूपी में फिर टूटा 

कोरोना वायरस थमने के बजाय और तेज रफ्तार से लोगों को अपना शिकार बना रहा है. प्रदेश में रविवार को फिर कोरोना का रिकॉर्ड टूट गया. पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 2250 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है.

वहीं बीते 24 घंटे में 1181 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि बस्ती के भाजपा नेता समेत 38 लोगों को कोरोना से जान गंवानी पड़ी है. फिलहाल कोरोना के इस समय 18,256 सक्रिय मामले हैं.
असम में रविवार को कोरोना के 1018 नए मामले

रविवार को असम में कोरोना के 1,018 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से सिर्फ गुवाहाटी शहर के 577 मामले शामिल हैं. नए आंकड़े के अनुसार राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 23,999 हो गई है. जिनमें 7,916 सक्रिय मामले, 16,023 स्वस्थ और 57 मौतें शामिल हैं: हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत बिरगांव इलाके में लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत बिरगांव इलाके में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 22 से 28 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन की घोषणा की गई है. वहीं केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी 28 जुलाई की आधी रात तक सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. तिरुवनंतपुरम के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन और जिला कलेक्टर ने रविवार को यह घोषणा की.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे अधिकारियों का भयादोहन: अजय राय

Next Post

सरायकेला कोर्ट 5 अगस्त तक बंद

Next Post
सरायकेला कोर्ट 5 अगस्त तक बंद

सरायकेला कोर्ट 5 अगस्त तक बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d