BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: अभी तक 29 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए, पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा जांच

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस: अभी तक 29 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए, पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा जांच
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है. इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दे रहे हैं. 

भूषण ने बताया कि देश में कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 29.70 लाख से ज्यादा हो गई है. यह संख्या वर्तमान में सक्रिय मामलों से 3.5 गुना ज्यादा है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा कोविड-19 जांच हुई हैं. कल एक दिन में सबसे ज्यादा 68,584 मरीज ठीक हुए थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों में से 62 फीसदी मामले पांच राज्यों में हैं. ये राज्य तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र हैं. पाच राज्यों- आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में कोरोना से होने वाली कुल मौतों में से 70 फीसदी मौत हुई हैं. 

राजेश भूषण ने कहा कि आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 13.7 फीसदी साप्ताहिक कमी आई है. यह दर कर्नाटक में 16.1 फीसदी, महाराष्ट्र में 6.8 फीसदी, तमिलनाडु में 23.9 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 17.1 फीसदी है. साप्ताहिक मृत्यु दर में आंध्र प्रदेश में 4.5, महाराष्ट्र में 11.5 और तमिलनाडु में 18.2 फीसदी की कमी आई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब तक 29 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक: स्वास्थ्य मंत्रालय

Next Post

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का होगा सर्वे: उपायुक्त

Next Post
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का होगा सर्वे: उपायुक्त

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का होगा सर्वे: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d