BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने फ्रांस में दोबारा लॉकडाउन का किया एलान

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस: राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने फ्रांस में दोबारा लॉकडाउन का किया एलान
Share on FacebookShare on Twitter

पेरिस: फ्रांस में कोरोना वायरस फिर से विकराल रूप धारण कर रहा है. पिछले 24 घंटे में फ्रांस में 523 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई है, जो अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है. कोविड-19 के मद्देनजर फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने देश में दोबारा लॉकडाउन लगाने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक हो सकती है. अगर सख्त उपाय नहीं किए गए तो मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख तक पहुंच सकता है. 

फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 33,417 नए मामले सामने आ चुके हैं. सोमवार से मंगलवार के बीच फ्रांस में 1194 मामले बढ़ गए हैं. इससे पहले मैक्रों कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रक्षा परिषद की दो आपात बैठक भी ले चुके हैं.

शुक्रवार से लॉकडाउन लागू होगा और एक दिसंबर तक रहेगा. हालांकि देश में लगे पहले लॉकडाउन के मुकाबले इस बार ये अधिक लचीला रहेगा. इस दौरान सभी स्कूल, जनसेवाएं और जरूरी कार्यालय खुले रहेंगे. 
लेकिन बाहर निकलने वालों को अपने साथ दस्तावेज रखने होंगे जिससे पता चल सके कि वे जरूरी काम से ही निकल रहे हैं. पुलिस इस काम को अंजाम देगी. इस दौरान बार और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे. 
 
बता दें कि यूरोप में इन दिनों लॉकडाउन के खिलाफ लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सख्त लॉकडाउन से छूट दी जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रकृति संवार रही इन परिवारों का जीवन, दोना-पत्तल बेचकर बन रहे आत्मनिर्भर

Next Post

Corona Update India: 24 घंटों में मिले 49,881 नए मामले, 517 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 76,472 नए मामले, 1,021 की मौत

Corona Update India: 24 घंटों में मिले 49,881 नए मामले, 517 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d