BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के 9 जिलों में कोरोना वायरस का फैलाव

31 मार्च को रांची में मिला था पहला मामला

by bnnbharat.com
April 23, 2020
in Uncategorized
झारखंड के 9 जिलों में कोरोना वायरस का फैलाव

झारखंड के 9 जिलों में कोरोना वायरस का फैलाव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस कोविड-19 का झारखंड में लगातार फैलाव बढ़ता जा रहा है. राज्य में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को मिला था. मलेशिया से रांची के हिंदपीढ़ी आयी 22 वर्षीय महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई. जिसके पश्चात एक के बाद एक इस हिंदपीढ़ी क्षेत्र में ही 28 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये ,जिसमें एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गयी, वहीं उनकी पत्नी ने कोरोना को तो मात दे दिया, लेकिन किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों के कारण उनकी जान चली गयी.

वहीं हिन्दपीढ़ी के पांच मरीज स्वस्थ्य हो चुके है और जांच रिपोर्ट आने के बाद चार मरीज वापस घर लौट चुके हैं, जबकि मलेशियाई महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद उन्हें छोड़ा नहीं किया गया है. उनके खिलाफ वीजा और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन मामला दर्ज किया गया है. मलेशियाई महिला समेत 17 विदेशी नागरिकों के खिलाफ रांची के हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज किया गया और प्रशासन की ओर से कहा गया है कि स्वस्थ्य होने या क्वारंटाइन सेंटर से बाहर आने के बाद इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. मलेशियाई महिला के अलावा वेस्ट इंडीज से आये नागरिक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जबकि अन्य 15 विदेशी नागरिकों को भी खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में कड़ी निगरानी में रखा गया है.

इधर, 31 मार्च को रांची में पहले मामले के बाद राज्य के अन्य आठ जिलों में भी कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता जा रहा है. रांची के अलावा बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, सिमडेगा और गढ़वा जिले में भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है. रांची के बाद सबसे अधिक बोकारो जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये है. जिसमें से एक वृद्ध मरीज की मौत भी हो चुकी है.

झारखंड में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 49 मामले सामने आये है, जिसें रांची के हिंदपीढ़ी में 28 और बेड़ो में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है, इस तरह से रांची जिले में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद इलाके में भय और खौफ का माहौल है. वहीं बोकारो में 10, गिरिडीह में 2, हजारीबाग में 3, सिमडेगा में 2, धनबाद में 2, देवघर में 1 और गढ़वा में एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. इनमें से 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. इन 49 मरीजों में से 8 मरीजों के स्वस्थ हो जाने की भी खबर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण को लेकर पैरोल पर छोड़े गए 40 बंदी

Next Post

ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल सश्रम कारावास, 2 करोड़ का जुर्माना भी

Next Post
ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल सश्रम कारावास, 2 करोड़ का जुर्माना भी

ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल सश्रम कारावास, 2 करोड़ का जुर्माना भी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d