-स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
-दो वैक्सीन का ट्रायल अंतिम फेज में
-वैक्सीन और एक अन्य का चल रहा ट्रायल
NewDelhi:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो भारत इस साल के अंत तक कोरोना की वैक्सीन हासिल कर लेगा. उन्होंने ट्वीट कर यह बात कही.
कोरोना वायरस की महामारी के बीच दुनिया के कई देश इसकी वैक्सीन पर काम कर रहे हैं. रूस ने दुनिया की सबसे पहली वैक्सीन बनाने का दावा कर दिया है. वहीं, भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की वैक्सीन अभी क्लीनिकल ट्रायल के दौर में है. वैक्सीन को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.
डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो भारत इस साल के अंत तक कोरोना की वैक्सीन हासिल कर लेगा. उन्होंने ट्वीट कर यह बात कही. अपने ट्वीट में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन कब तक आएगी, इस सवाल के जवाब में हमने ये कहा है. गौरतलब है कि दुनियाभर में करीब 170 वैक्सीन पर काम चल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया की कम से कम 30 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम फेज में हैं.

