BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: WHO ने भारत में किया विश्वव्यापी महामारी घोषित

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस: WHO ने भारत में किया विश्वव्यापी महामारी घोषित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया है. डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 को पैनडेमिक (विश्वव्यापी महामारी) माना जा सकता है. इसी बीच, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद मरीजों के संख्या 68 हो गई है. सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के पर्यटक वीजा निलंबित कर दिए हैं. वहीं, तमिलनाडु में एक पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है.

जिला न्यायाधीशों को केरल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस

कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण, केरल उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार ने सभी जिला न्यायाधीशों को नोटिस भेजकर कहा है कि, केवल अत्यावश्यक महत्व के मामलों पर विचार करें. नोटिस में कहा गया है, ‘गैर-जरूरी मामलों पर विचार स्थगित कर दिया जाना चाहिए.’

ठाणे जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन कानून लागू किया
ठाणे जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए किसी भी हालात से निपटने के लिए ‘आपदा प्रबंधन कानून’ लागू कर दिया है. महाराष्ट्र में अब तक इस संक्रमण के 11 मामले सामने आए हैं, इनमें से आठ पुणे से, दो मुंबई से और एक नागपुर से है. जिलाधिकारी राजेश नारवेकर ने ठाणे में आपदा प्रबंधन कानून लागू करने की घोषणा की. नारवेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख भी हैं.

31 तक अंतरराष्ट्रीय क्रूज के प्रवेश पर रोक 
कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने एक फरवरी, 2020 के बाद प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रूज, चालक दल के सदस्यों व यात्रियों के प्रवेश पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है. जहाजरानी मंत्रालय ने बुधवार को कहा, सिर्फ उन्हीं अंतरराष्ट्रीय क्रूज को भारतीय बंदरगाहों पर आने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने एक जनवरी, 2020 तक आने की सूचना दी थी व जिन क्रूज पर चालक दल व यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा होगी.

देश में सभी पर्यटन वीजा15 अप्रैल तक निलंबित
भारत ने बुधवार को सभी पर्यटन वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित कर दिए हैं. इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सरकार ने यह कदम देश में कोरोनावायरस का प्रसार रोकने के लिए उठाया है. बयान के मुताबिक यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों के समूह की बैठक में लिया गया.

12 नए मामले 24 घंटों में
इस बीच, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 और मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल में आठ, दिल्ली और राजस्थान में एक-एक नया पॉजिटिव केस मिला है. वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में दो नए केस के साथ राज्य में कुल 10 मामलों की पुष्टि की है. इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 68 हो गई हैं. सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के टूरिस्ट वीजा निलंबित कर दिए हैं.

निर्माण भवन में हुई उच्च स्तरीय मंत्री समूह की दूसरी बैठक
कोरोनावायरस को लेकर उच्च स्तरीय मंत्री समूह की दूसरी बैठक बुधवार को निर्माण भवन में हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. विदेश मेंत्री जयशंकर समेत कई केंद्रीय मंत्री बैठक में शामिल हुए.

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक 14 मार्च को
कोरोनोवायरस और आईपीएल 2020 को लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक 14 मार्च को होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इ लॉटरी के जरिए होगी खुदरा शराब दुकानों की बंदोबस्ती

Next Post

बिहार राज्यसभा चुनाव: RJD का कांग्रेस को झटका, दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Next Post
बिहार राज्यसभा चुनाव: RJD का कांग्रेस को झटका, दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

बिहार राज्यसभा चुनाव: RJD का कांग्रेस को झटका, दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d