रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में जिला अध्यक्ष, चाईबासा भुनेश्वर महतो एवं चक्रधरपुर के पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि चाईबासा सदर अस्पताल में औपबंधिक रूप कार्यरत नर्स की कोरोना से मौत हो गई. लेकिन अबतक उसके परिजनों को सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुई है. मुख्यमंत्री ने इस दिशा में उचित निर्णय लिये जाने का आश्वाशन दिया है.

