BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना योद्धाओं पर टूटा कहर, 24 घंटे में 75 पुलिसकर्मी संक्रमित

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in समाचार
कोरोना योद्धाओं पर टूटा कहर, 24 घंटे में 75 पुलिसकर्मी संक्रमित

कोरोना योद्धाओं पर टूटा कहर, 24 घंटे में 75 पुलिसकर्मी संक्रमित

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब यह आम नागरिकों के बाद सुरक्षाकर्मियों पर अपना कहर बरपा रहा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पुलिस पर कोरोना वायरस कहर बनकर टूट पड़ा है. आलम यह है कि पिछले 24 घंटों में 75 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं.

इसके साथ ही मुंबई पुलिस के 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी अबतक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जो 75 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें 9 पुलिस अधिकारी और 66 कांस्टेबल शामिल हैं. यह पुलिसकर्मियों का कोरोना पॉजिटिव होने का एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है.

इसके साथ ही महाराष्ट्र का मालेगांव इलाका कोरोना वायरस के नये हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है. यहां के कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे 40 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. पुलिसकर्मियों के कोरोना से प्रभावित होने के बाद वहां स्थिति और खतरनाक होती जा रही है. अब तक पूरे महाराष्ट्र में कुल 531 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसमें 51 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

मुंबई के जेजे पुलिस स्टेशन में बुधवार को एक साथ 16 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए. इसके पहले 11 पुलिसकर्मी एक साथ संक्रमित पाए गए थे. इस पुलिस स्टेशन से अब तक 27 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. वहीं आर्थर रोड जेल के पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अधिकतर पुलिसवालों को क्वारंटीन किया गया है.

दूसरी ओर एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी वाले इलाके मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी हैं. अब तक धारावी में कुल 369 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. ठाणे जिले के कल्याण में भी अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. ठाणे में 162 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें एक 20 दिन का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी ने कहा, हारकर बैठने से नहीं निरंतर प्रयास से मिलेगी कोरोना पर जीत

Next Post

पुलिस को उड़ाने की नक्सली साजिश नाकाम, IED केन बरामद

Next Post
पुलिस को उड़ाने की नक्सली साजिश नाकाम, IED केन बरामद

पुलिस को उड़ाने की नक्सली साजिश नाकाम, IED केन बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d