रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू में शामिल होने के लिये प्रदेश भाजपा की ओर से जनता का आभार प्रकट किया.
उन्होंने कहा कि नेतृत्व का नेक इरादा जन जन को प्रभावित करता है. मोदी के नेतृत्व में भारत संकल्प और संयम के बल पर विश्वव्यापी बीमारी पर विजय प्राप्त करेगा.
झारखंड की जनता आगे भी इस लड़ाई में प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है. उन्होंने अपने आवास पर जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए शाम 5 बजे घंटी, ताली बजाकर सेवा कर्मियों का आभार प्रकट किया.
संकल्प से ही प्राप्त होगी सिद्धि: धर्मपाल सिंह
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कोरोना को हराने की सिद्धि दृढ़ संकल्प के बल पर ही होगी.
भारत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता कर्फ्यू का जो संकल्प लिया है उसे सबके सहयोग से पूरा करना है.
आज के जनता कर्फ्यू ने साबित कर दिया है कि देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है, जनता को नेतृत्व पर पूरा भरोसा है.
हम सब मिलकर इस विश्वव्यापी महामारी पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे. उन्होंने प्रदेश कार्यालय में शाम 5 बजे सेवाकर्मियों का आभार प्रकट किया.
झारखंड की जनता हराएगी कोरोना को: बाबूलाल मरांडी
प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करते हुए नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस प्रकार से जनता कर्फ्यू को अपनाया है यह प्रशंशनीय है.
प्रदेश की जनता ने मोदी के आह्वान पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि भरोसा और विश्वास के साथ हमें कोरोना को हराने के संकल्प को और आगे बढ़ना है.
उन्होंने कहा कि वायरस के फैलाव श्रृंखला को रोकने के लिये आगे और दृढ़ निश्चय लेने की जरूरत पड़ेगी.
हम सब मोदी के आह्वान पर केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे. हमें इस लड़ाई को हर हाल में जितना है.
उन्होंने अपने आवास पर जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए शाम 5 बजे सेवाकर्मियों का आभार प्रकट किया.

