BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मानसिक तनाव पर काबू पा लें तो नहीं होगा कोरोना: CM योगी

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
मानसिक तनाव पर काबू पा लें तो नहीं होगा कोरोना: CM योगी

पैदल यात्रा न करें, हेल्प लाइन नंबर पर दिक्कत हमें बताएं: CM योगी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसिक तनाव पर काबू पाने वाले व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण नहीं हो सकता है. सीएम योगी ने उत्तराखंड में इंटरनैशनल योग फेस्टिवल के दौरान ये बात कही है.

उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि यदि व्यक्ति मानसिक बिमारी को हरा दे तो उसे कभी ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, किडनी फेल्यर और यहां तक कि कोरोना वायरस से संक्रमण भी नहीं हो सकता है.

रोकथाम ही एकमात्र इलाज है

इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा, ‘बीते 40 साल में मैंने यह बात देखी है कि 1 से 15 साल उम्र के बीच के लगभग 1500 बच्चे मानसून के मौसम के दौरान इन्सेफेलाइटिस के कारण अपनी जान गंवा देते हैं. गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बीमारी से मेरी लड़ाई बीते 25 सालों से रही है और मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि- रोकथाम ही एकमात्र इलाज है.’

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लू पर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे बीमारी को हौव्वा न बनाएं बल्कि इसके उपचार पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि ‘फ्लू कोई बीमारी नहीं है’ और मौसम बदलने पर लोगों को सर्दी लग जाती है.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल में मेरठ में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की कुछ संख्या की जानकारी मिली है. लेकिन, इसके तुरंत बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फ्लू कोई बीमारी नहीं है. जब मौसम बदलता है, तो कुछ लोगों को सर्दी लग जाती है. यह अपने आप में फ्लू है.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सीएम की मानें तो सर्दी को ही इसके कारणों के आधार पर, हम स्वाइन फ्लू या बर्ड फ्लू या किसी अन्य नाम से बुलाते हैं. उन्होंने कहा, ”1977-78 से लेकर 2016 तक हर साल तीन से चार महीने में इन्सेफलाइटिस (दिमागी बुखार) से 500 से 1500 बच्चों की मौत होती थी. लेकिन, हमारी सरकार के कामों का ही नतीजा है कि अब इस बीमारी के प्रकोप मौत के आंकड़े में 56 से 60 फीसदी तक गिरावट आई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Next Post

PM मोदी का सोशल मीडिया छोड़ने का ट्वीट देखते ही देखते बना ट्विटर पर सबसे चर्चित मुद्दा

Next Post
PM मोदी का सोशल मीडिया छोड़ने का ट्वीट देखते ही देखते बना ट्विटर पर सबसे चर्चित मुद्दा

PM मोदी का सोशल मीडिया छोड़ने का ट्वीट देखते ही देखते बना ट्विटर पर सबसे चर्चित मुद्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d