MP(शिवपुरी): जिला कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के सहायोग से कोरोना के संकट से उबरेगे. जिसके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है. मास्क पहनने से स्वतः ही कोरोना से निजात मिल सकती है. संक्रमित नर्स ने लगातार मास्क पहना था. इसलिए वह संक्रमण से निजात पाने में सहायक बन रही है. वे कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी के सभागार में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
बैठक में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, शिवपुरी विधायक बाबू जण्डेल, विजयपुर विधायक सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत की अध्यक्ष कविता मीणा, भाजपा के जिला अध्यक्ष , सुरेन्द्र जाट, सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिहं, डीएफओ कूनो पीके वर्मा, अपर कलेक्टर एसआर नायर, एसडीएम रूपेश उपाध्याय एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिवपुरी जिले में कोरोना संक्रमण के पाॅजिटिव केस प्रतिदिन सामने आ रहे है. जिन व्यक्तियों की पाॅजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है. उनके घर क्षेत्र से 1/2 किलोमीटर एरिया को काॅटेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. साथ ही जोन एरिया में मेडीकल टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. उन्होने कहा कि शिवपुरी शहर के एक सप्ताह तक धार्मिक स्थल बंद रखने के बारे मे धर्मगुरूओ से चर्चा की जाएगी. उन्होने कहा कि ट्रांसपोटर बस चलाने की व्यवस्था 50 प्रतिशत सवारी के मान से कर सकते है. इस दिशा में कलेक्टर को आवेदन किया जा सकता है.
उन्होने कहा कि जिला चिकित्सालय में कोरोना परीक्षण करने की सुविधा के लिए मशीन 1-2 दिन मे पहुंच रही है. मशीन पहुंचने के बाद जिला चिकित्सालय श्योपुर में सुविधा प्रारंभ होगी. कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था और नागरिक कोरेनटाईन सेटरो में भर्ती मरीजो के लिए कूलर, पंखा दान दे सकते है. कूलर, पंखा का दान देने पर उनका उपयोग जिला चिकित्सालय शिवपुरी के आईसोलेशन वार्ड एवं छात्रावासों में किया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बैठक में कहा कि पिछले कुछ दिनो से कोरोना के केसो की संख्या बढी है. कोरोना का संक्रमण लम्बे समय तक रहने के कारण हमें सजग रहने की आवश्यकता है. जिन क्षेत्रो में पाॅजिटिव मरीज मिले है उन क्षेत्रो को काॅटेन्टमेंट एरिया घोषित किया गया है. काॅटेन्टमेंट एरिया में मेडीकल टीम एवं पुलिस प्रशासन का अमला प्रतिदिन ड्यूटी कर रहा है. उन्होने कहा कि जिला चिकित्सालय की नर्स संक्रमित हुई थी. उसी की भांति अन्य संक्रमित व्यक्ति भी मास्क पहनकर संक्रमण से निजात पा सकते है. उन्होने कहा कि बस स्टेण्ड, कोतवाली क्षेत्र गांधीपार्क से लेकर छः मजार तक व्यक्तियो की संख्या बढती जा रही है. जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयास कर रहा है कि शहर संक्रमण से बचा रहे.
क्षेत्रीय विधायक बाबू जण्डेल, विजयपुर विधायक सीताराम आदिवासी एवं जिला पंचायत की अध्यक्ष कविता मीणा ने बैठक में उपयोगी सुझाव दिये. साथ ही भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट ने बैठक में बताया कि काॅटेन्टमेंट एरिया में सर्वे के दौरान स्क्रीनिंग करने की रफ्तार बढाई जावे. साथ ही बैकों की भीड को देखते हुए बैंक बंद होने के उपरांत सेनेटाईज की व्यवस्था की आवश्यकता है. उन्होने कहा कि जिन व्यक्तियो के सेम्पल लिये जा रहे है. उनको होमकोरेनटाईन किया जाये.
सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिंह ने बैठक में बताया कि वर्तमान में संक्रमित पाये गये व्यक्तियों के परिजनो व कोरोना हाॅटस्पाॅट से आयें व्यक्तियों को हाॅस्टलो में कोरेनटाईन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के क्षेत्र मे काॅटेन्टमेट जोन घोषित किया गया है. उन्होने कहा कि हम सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है. इसी की भांति जो व्यक्ति मास्क नही पहन रहे है उन पर कडी कार्यवाही शुरू की जाएगी.

