दुमका: आज जिले 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि अब तक दुमका जिला में कुल 879 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वर्तमान में कुल 201 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
उपायुक्त ने लोगों से अपील कि है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें. जिला में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर सरकार द्वारा निर्धारित जुर्माना लगाया जाएगा एवं दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
अपने घर से अनावश्यक बाहर नहीं निकलें एवं अफवाहों से दूर रहें. स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. सामाजिक दूरी का पालन करें. हमेशा मास्क का उपयोग करें.

