दिल्ली: पुलिस के जवान लगातार कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं. कोरोना संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है. सिविल लाइन थाने के दो सब इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं.
सीधे संक्रमित इलाकों में जवानों की तैनाती के चलते संक्रमण का खतरा जवानों पर मंडरा रहा है. कोविड-19 महामारी के संक्रमण से अब तक 70 जवान ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से ठीक हो चुके जवानों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, हालांकि उन्हें क्वारनटीन रहने की हिदायत दी गई है.
दिल्ली में लॉकडाउन के पालन और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है. सुरक्षाबलों के जवान भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अब तक 151 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 22 जवान कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. सभी मामले दिल्ली के ही हैं. जिन जवानों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

