BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षाबलों पर कोरोना बरपा कहर, एक दिन में 407 नए मामले

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
सुरक्षाबलों पर कोरोना बरपा कहर,  एक दिन में 407 नए मामले
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश और दुनिया में कोरोना की मार से कोई भी अछूता नहीं है. आम आदमियों से लेकर डॉक्टर और पुलिस अफसरों तक सभी कोरोना का शिकार हो रहे हैं. अब ये महामारी सुरक्षाबलों को भी अपना शिकार बना रही है. अगर बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 1 लाख 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं तो पैरामिलिट्री फोर्सेज में भी कोरोना संक्रमण अपने चरम पर पहुंच चुका है.

पिछले 24 घंटे में सभी अर्धसैनिक बलों में कोरोना के 407 नए मामले सामने आए हैं. अगर सभी सुरक्षाबलों को अलग-अलग करके देखें तो बॉर्डर पर देश की सुरक्षा में लगी BSF यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं.

बीते चौबीस घंटे में अकेली BSF में ही 288 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. वहीं CRPF में पिछले 24 घंटे में 46 कोरोना केस सामने आए हैं तो वहीं CISF में पिछले 24 घंटे में 65 जवान कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इसी प्रकार SSB में भी कोरोना के पिछले 24 घन्टे में 6 मामले सामने आए हैं.

हालांकि ITBP और NSG के लिए राहत की बात है. वहां चौबीस घंटे के भीतर सिर्फ 1-1 कोरोना मामले सामने आए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय अर्ध सैनिक बलों में कुल 1540 एक्टिव कोरोना मामले हैं.

एक तरफ देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ देश में कोरोना वैक्सीन का टोटा पड़ने लगा है. महाराष्ट्र, यूपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित उड़ीसा और बंगाल से भी कोरोना वैक्सीन खत्म होने की बात सामने आ रही है.

सेंकड़ों कोरोना वैक्सीन केन्द्रों को कोरोना वैक्सीन न होने के चलते बंद करना पड़ रहा है, अकेले उड़ीसा में ही बीते दिन 900 के करीब कोरोना टीका केंद्र बंद करने पड़े हैं. यही शिकायत बंगाल राज्य ने की है. बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने इस बाबत केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अवगत भी कराया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर किसी को सुरक्षित जीवन का अधिकार: राहुल गांधी

Next Post

फ्लॉयड की मौत के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी पर चल रहा मुकदमा खत्म होने के कगार पर

Next Post
फ्लॉयड की मौत के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी पर चल रहा मुकदमा खत्म होने के कगार पर

फ्लॉयड की मौत के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी पर चल रहा मुकदमा खत्म होने के कगार पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d