रांची: चीन, बहरीन और इंडोनेशियश से वापस झारखंड लौटे कोरोना वायरस चार संदिग्ध मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिम्स में भर्त्ती चार संदिग्ध मरीजों की पांच दिनों से निगरानी चल रही है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. ये सभी चीन, बहरीन और इंडोनेशिया से लौटे थे. ये धनबाद और पलामू जिले के रहने वाले है.
इधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी ने कोविड-19 के फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों को सभाओं का आयोजन स्थगित करने या उनसे बचने की सलाह दी है. उन्होंने सभी निजी चिकित्सकों को अलर्ट जारी करते हुए निर्देश दिया है कि चीन, कोरिया, इटली, इरान, बियतनाम, जापान जैसे देषों से आए यात्रियों की सूचना प्राप्त होने पर उनका उपचार करते हुए इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें.
बता दें कि झारखंड में अब तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है. यहां से चैदह लोगों के नमूने जांच के लिए कोलकाता और पुणे भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

