रांची: कोरोना का खौफ लोगों के जेहन में किस कदर बैठ गया है. इस बात को इस घटना से समक्षा जा सकता है. मंगलवार को रांची के पंडरा बाजार समिति के पास एक रिक्शा चालक अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा. जिसके बाद बाद वह लंबे समय तक बेहोश रहा. लेकिन कोरोना के डर से उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. लोग दूर से ही उसे देखते रहे, कुछ लोग तस्वीरें भी उतारते रहे.
लेकिन उसे पानी देने या उठाकर अस्पताल भेजने की जहमत किसी ने नहीं उठाई. करीब आधा घंटा तक पड़े रहने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पु
लिस की टीम ने एंबुलेंस को बुलवाया और उसे अस्पताल भेजा. इन दिनों शहर की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. इस बीच हादसे का शिकार होने या सड़क किनारे पड़े रहने की स्थिति में कोई किसी की मदद में सामने नहीं आ रहा है.

