BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में कोरोना का पहला केस कन्फर्म, हिन्दपीढ़ी में पकड़ी गयी मलेशियाई महिला निकली पॉजिटिव

by bnnbharat.com
March 31, 2020
in Uncategorized
झारखंड में कोरोना का पहला केस कन्फर्म, हिन्दपीढ़ी में पकड़ी गयी मलेशियाई  महिला निकली पॉजिटिव

झारखंड में कोरोना का पहला केस कन्फर्म, हिन्दपीढ़ी में पकड़ी गयी विदेशी महिला निकली पॉजिटिव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना का पहला केस कन्फर्म हुआ है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी के मस्जिद से 24 लोगों को निकाला गया था. उनमें से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. बताया जा रहा है जिसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, वह महिला है.

महिला मलेशिया की रहने वाली है. सभी जमात पर आये थे और हिंदपीढ़ी के एक मस्जिद में रह रहे थे. एक सूचना के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकाला था. सभी को रिम्स ले जाया गया था. जहां पर सभी का कोरोना टेस्ट किया गया. मंगलवार को रिजल्ट आया. जिसमें एक का टेस्ट रिपोर्ट पोजिटिव पाया गया.

बता दें कि रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद में रुके 17 विदेशी मुस्लिम सहित 22 लोगों को रांची पुलिस ने क्वॉरेंटाइन किया है. बताया जा रहा है कि 17 विदेशी मुस्लिम ब्रिटेन और मलेशिया के रहने वाले हैं. सभी विदेशी बड़ी मस्जिद में रुके थे. उनके साथ रह रहे 2 दिल्ली, एक हैदराबाद और 2 रांची के युवकों को भी खेलगांव स्थित आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया था.

Also Read This: कोरोना का कहर: जगह कम पड़ने के कारण ठंडे ट्रकों में रखा शव

जांच में उनके पास से मिले पहचान-पत्र के अनुसार, इनकी पहचान चीन के मा मेंनाई, ये देहाइ, मा मेरली, किर्गिस्तान के नूर करीम, नारलीन, नूरगाजिन, अब्दुल्ला और कजाकिस्तान के मिस्नलो, साकिर, इलियास के रूप में हुई थी. सभी को पुलिस ने मुसाबनी ट्रेनिंग स्कूल में क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया था.

सभी विदेशी नागरिक जमात पर आये थे इंडिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिंदपीढ़ी स्थित बड़ी मस्जिद से जिन 17 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने क्वॉरेंटाइन में भेजा है. वह सभी केंद्र सरकार की परमिशन से जमात पर आये हुए हैं. उनको गाइड करने के लिए उनके साथ भारत के पांच अन्य लोग भी थे. सभी लोगों को पुलिस ने क्वॉरेंटाइन करके रखा है. फिलहाल सभी के बारे में जानकारी ली जा रही है. उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच चल रही है.

रांची के तमाड़ मस्जिद से भी मिले थे 11 विदेशी मुस्लिम

इससे पहले रांची जिला के तमाड़ स्थित राड़गांव मस्जिद में चीन और अन्य दो देशों के 11 मौलवियों को प्रशासन ने बीते 24 मार्च हिरासत में ले लिया था. इनमें चीन के तीन, किर्गिस्तान के चार और कजाकिस्तान के चार मौलवी शामिल थे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: झारखंड में कोरोना की धमक, विदेशी महिला में कोरोना पोजिटिव

Next Post

कोरोना से निपटने के लिए संजय सेठ ने फिर दिए 1 करोड़ रुपए

Next Post
कोरोना से निपटने के लिए संजय सेठ ने फिर दिए 1 करोड़ रुपए

कोरोना से निपटने के लिए संजय सेठ ने फिर दिए 1 करोड़ रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d