नई दिल्ली: देश में कोरोना के दो टीकों के इस्तेमाल की आपात मंजूरी दिए जाने के बाद सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह अगले 10 दिनों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर देगी. सूत्रों को कहना है कि देश में कोरोना का पहला टीका 13 जनवरी को लगाया जा सकता है.
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने के 10 दिनों के भीतर सरकार टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा, ‘चूंकि मंजूरी दी जा चुकी है ऐसे में तीन जनवरी के बाद 10 दिनों के भीतर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा सकती है.’

