दिल्ली: राजधानी में कोरोना वायरस दिन-प्रतिदिन बेकाबू होता जा रहा है. दिल्ली में संक्रमितों के आंकड़े हजारों की संख्या में आ रहे है. इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति ”काफी गंभीर एवं चिंताजनक” हो गई है और रोगियों के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और टोसीलीजुमैब की आपूर्ति में कमी हो गई है.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में 24 हजार नए मामले आए हैं. केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में करीब 24 हजार नए मामले सामने आए हैं.

