BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का कहर: बचाव को लेकर कांग्रेस चलाएगी राज्यव्यापी जनजागरण

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाने और जरुरतमंद लोगों को मदद करने का निर्णय लिया है.

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पिछले दिनों 10 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव एवं कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में इस संकट की घड़ी में अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया गया था.

इसी के तहत यह राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की जा रही है. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर पिछले वर्ष प्रदेश कांग्रेस राहत एवं निगरानी समिति का गठन कर जरूरतमंद परिवारों को अनाज और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया था, साथ ही प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी में सहयोग प्रदान किया गया था.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी.

पार्टी की ओर से सभी जिलों में होर्डिंग्स लगाए जाऐंगे एवं लोगों से सावधानी एवं ऐहतियात बरतने की अपील की जाएगी. रामेश्वर उरांव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में कोरोना का व्यापक प्रकोप चल रहा है, हमने सभी धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई, लेकिन प्रधानमंत्री   ने कुंभ मेला का आयोजन किया. अभी का वक्त आरोप प्रत्यारोप का नहीं है, अभी मिलकर मुसीबत को हराना है.

एक प्रश्न के जवाब में डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि जगह-जगह से लोग लौटकर रांची आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से मैंने बात किया है कि सिविल सर्जन उसी जिले में लोगों के इलाज की व्यवस्था करें, यदि बहुत जरूरत हो तभी रांची भेजें.

सरकार संवेदनशील है और पार्टी भी पूरी गंभीरता से लोगों तक अपना संवाद पहुंचाने का काम करेगी. इस महामारी से लड़ने में सावधानी और ऐहतियात ही मुख्य हथियार है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि इस बार जनजागरण अभियान के तहत पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से मास्क पहनने की अपील, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और बिना भय वैक्सीन लेने जरुरत पड़ने टर ही घरों से बाहर निकलने, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें, साफ सफाई से रहें, की अपील के साथ ही कोविड-19 को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की जाएगी.

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत पार्टी की ओर से जगह-जगह, प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंंग्स और बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाएगी.

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पिछली बार की तरह ही पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्त्ता जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए अपने स्तर से जनजागरण अभियान चलाएंगे और इस अभियान में सभी समर्थ्य लोगों से सहयोग की अपील की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनएसयूआई ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर और बच्चों को बुक्स और स्टेशनरी समान देकर मनाई अम्बेडकर जयंती

Next Post

सरकारी व्यवस्था खस्ताहाल, मरीज लाचार : लंबोदर महतो

Next Post
सरकारी व्यवस्था खस्ताहाल, मरीज लाचार : लंबोदर महतो

सरकारी व्यवस्था खस्ताहाल, मरीज लाचार : लंबोदर महतो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d