BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का कहर जारी, एक साथ मिले 20 मरीज, मचा हड़कंप

by bnnbharat.com
July 6, 2020
in समाचार
कोरोना का कहर जारी, एक साथ मिले 20 मरीज, मचा हड़कंप
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी: शिवपुरी में सामुदायिक संक्रमण की स्थित निर्मित हो गई है. आज आए एक साथ 20 संक्रमित मरीज आने से हड़कंप मच गया. जिनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू के भाई सचिन जैन और उनके भतीजे यश जैन शामिल हैं.

हाल ही मेें जैन के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्हीं संक्रमित कर्मचारियों के सम्पर्क में आने से वह संक्रमित हुए हैं.

वहीं शक्तिपुरम खुडा में अवस्थी परिवार में पूर्व में एक सदस्य प्रवीण अवस्थी संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद  स्वास्थ्य विभाग ने उनके सम्पर्क के परिवार के सदस्यों के सैम्पल लिए थे.

जिनमें आज अवस्थी परिवार के 13 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं.वहीं राजकुमार सिंघल मोहन नगर विष्णु मंदिर के पीछे, दौलतराम कमलागंज कोलियों के मंदिर, आकाश शर्मा अशोक विहार कॉलोनी सहित खुड़े में एक सेन परिवार का सदस्य अरविंद सैन कोरोना संक्रमित पाया गया है.

ज्ञात हो कि खुड़ा निवासी अवस्थी परिवार के घर 30 जून को कन्या का विवाह आयोजित किया गया था.जिसमें शामिल होने के लिए भिंड से प्रवीण शिवपुरी आया था और विवाह के बाद प्रवीण ने अपना सैम्पल अस्पताल में दिया था. जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों के सैम्पल लिए जिनकी रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई थी.प्रवीण के परिवार की शांति नगर निवासी नैना शर्मा, खुड़ा निवासी उमंग अवस्थी, राजकुमारी शर्मा, मीना अवस्थी, कुसुम अवस्थी, मधु शर्मा, राजेश्वरी रोड़ निवासी अमृता शर्मा, कल्पना शर्मा और पवन कॉलोनी निवासी ज्योति शर्मा, गिर्राज शर्मा, श्रृष्ठि शर्मा, साक्षी शर्मा, पूर्वी अवस्थी के सैम्पल लिए गए.वहीं खुड़ा में रहने वाले अरविंद सेन की भी जांच हुई.

जिनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है. एक ही परिवार में 13 सदस्यों के संक्रमित निकलने से जिलेभर में हड़कम्प पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई.

आकाश दो दिन पहले ही लौटा था इंदौर से

अशोक विहार कॉलोनी निवासी आकाश शर्मा इंदौर में किराये के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था.लेकिन  लॉकडाउन के कारण वह शिवपुरी वापिस आ गया.

आकाश का कहना है कि मकान मालिक फोन लगाकर उन्हें मकान खाली करने का दबाव बना रहा था.जिस कारण वह 2 जून  को गगन ट्रेवल्स की बस से इंदौर पहुंचा और 3 जून को इंटरसिटी बस से शिवपुरी आया.

इसके बाद उसने अपना सैम्पल कराया.जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव प्राप्त हुई है.आकाश जिन दोनों बसों में सवार हुआ था, उस बस में सवार यात्रियों की जानकारी भी खंगाली जा रही है.

कोरोना विस्फोट के बाद आज रहेगा टोटल लॉकडाउन, मंदिरों में भी भक्तों के प्रवेश पर रोक

रविवार को शहर में हुए कोरोना विस्फोट के बाद शहर में टोटल लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है. एसपी राजेश सिंह चंदेल ने इस बात की पुष्टि की है.

लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडीकल स्टोर खुले रहेंगे.वहीं सोमवार को सावन माह की शुरूआत हो रही है.इसे दृष्टिगत रखते हुए मंदिरों में सिर्फ पुजारी ही पूजा कर सकेंगे और भक्तों के लिए मंदिरों में प्रवेश बंद प्रतिबंधित रहेगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉ. मिश्रा ने गौशाला पहुंच सेवा का दिया संदेश

Next Post

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, सनसनी

Next Post
पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, सनसनी

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, सनसनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d